Joint Pain: जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए करें इन 5 तेलों से मालिश
Joint Pain: सर्दी आते ही जोड़ों में होता है दर्द, राहत पाने के लिए करें इन 5 तेलों से मालिश

( PUBLISHED BY – SEEMA UPADHYAY )
Ayurvedic oil for knee joint pain : ठंड आते ही कई लोग जोड़ों के दर्द से परेशान होने लगते हैं। सर्दियों के मौसम में जोड़ों का दर्द अचानक बढ़ जाता है, इसके पीछे कई कारण होते हैं। स्वस्थ भोजन आज के समय में उपलब्ध नहीं है। इस वजह से भी कमजोरी होती है। इसके अलावा जंक फूड्स एक बड़ी समस्या बने हुए हैं। आज के समय में ज्यादातर लोग डेस्क पर बैठकर काम करते हैं, इससे लोगों की फिजिकल एक्टिविटी भी नहीं हो पाती है। ऐसे कई कारण हैं जिनकी वजह से यह समस्या देखने को मिलती है। अगर आप भी जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो इन 5 आयुर्वेदिक तेलों के बारे में जरूर जान लें। इन तेलों को आजमाने से आपको काफी राहत मिलेगी।
बादाम का तेल

बादाम के तेल में विटामिन ई के गुण होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसकी मालिश करने के लिए आप बादाम के तेल को गुनगुना करके जोड़ों की मालिश करें, इससे दर्द में काफी आराम मिलता है।
तिल का तेल

तिल के तेल में अन्य तेलों की तुलना में अधिक मॉइश्चराइजर होता है। इसलिए तिल के तेल से मालिश करने पर जोड़ों के दर्द में काफी आराम मिलता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, कॉपर, जिंक, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे गुण पाए जाते हैं।
नारियल का तेल

अगर ठंड के मौसम में सिरदर्द, बदन दर्द या जोड़ों के दर्द की समस्या बनी रहती है तो इससे राहत पाने के लिए नारियल का तेल सबसे अच्छा माना जाता है क्योंकि नारियल के तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एनाल्जेसिक गुण होते हैं जो घुटनों के दर्द में मदद करते हैं। बहुत सुकून देता है।
सरसों का तेल

सरसों का तेल सूजन या किसी भी दर्द में बहुत आराम देता है। सर्दियों के मौसम में जोड़ों का दर्द बहुत बढ़ जाता है। इसके लिए 2 से 3 चम्मच सरसों के तेल में 2 कली लहसुन डालकर हल्का गर्म कर लें, फिर ठंडा होने के बाद इस तेल से जोड़ों और पैरों की मालिश करें।
जैतून का तेल

अगर जोड़ों के दर्द में जैतून के तेल से मालिश की जाए तो इससे दर्द में काफी आराम मिलता है। इसके अलावा जैतून के तेल से पैरों की मसाज करने से भी ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। साथ ही मांसपेशियों में ऐंठन, दर्द और तनाव पाया जाता है। रात को सोते समय इस तेल की मालिश करें।