Tech

Smartphone: दिलो पर राज करने आ रहा Motorola Smartphone…

दिलों पर राज करने आ रहा Motorola का Smartphone, कम कीमत में मिलेंगे दिल खुश कर देने वाले फीचर्स

( PUBLISHED BY – SEEMA UPADHYAY )

MOTOROLA SMARTPHONE : MOTOROLA बहुत जल्द भारत में एंट्री लेवल स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। फोन को सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर स्पॉट किया गया है। गीकबेंच प्लेटफॉर्म से जानकारी मिली है कि नया फोन ई-सीरीज का है। फोन का नाम Moto E13 बताया जा रहा है। डेटाबेस लिस्टिंग में फोन के फीचर्स का खुलासा हुआ है। फोन में बड़ी स्क्रीन, अच्छा कैमरा और दमदार बैटरी होगी। आइए जानते हैं Moto G13 के बारे में सबकुछ…

गीकबेंच लिस्टिंग के मुताबिक, फोन ARM Unisoc T606 प्रोसेसर के साथ आएगा। फोन में 2GB रैम होगी और यह Android 13 OS पर चलेगा। यह एक Android Go फोन होगा, क्योंकि इसमें 3GB से कम रैम होगी। फोन में 8 कोर होंगे, जिनकी क्लॉक स्पीड 1.61HZ है। फोन को सिंगल कोर टेस्ट में 318 प्वाइंट्स मिले हैं और मल्टी कोर टेस्ट में 995 प्वाइंट्स मिले हैं। फोन में कई शानदार फीचर्स मिलेंगे, जिसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।

जल्द सामने आएंगे फीचर्स

शुरुआती फीचर्स को देखकर लगता है कि फोन की कीमत काफी कम होगी। फोन के बारे में और जानकारी आने वाले दिनों में मिल पाएगी। इसके अलावा आपको बता दें कि कंपनी 15 दिसंबर को चीन में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है, जिसमें कई शानदार फीचर्स मिलने वाले हैं। आइए जानते हैं Moto X40 के फीचर्स…

Moto X40 Specifications

Motorola Moto X40 स्मार्टफोन कल यानी 15 दिसंबर को लॉन्च करने वाली है। फोन कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आएगा। फोन में 125W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,600mAh की बैटरी दी जाएगी। इसके अलावा स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 144hz होगा। इसके अलावा फोन हॉरिजॉन्टल कैमरा लॉक फीचर के साथ आएगा। फोन स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 SoC से लैस होगा।

Vanshika Pandey

Show More

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker