छत्तीसगढ़
Trending

Dr. Raman Singh : रमन सिंह निर्विरोध बने विधानसभा अध्यक्ष

तीन बार के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष चुने गए। वे मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल थे, लेकिन विष्णुदेव साय के सीएम बनने के बाद विधानसभा अध्यक्ष की चर्चा हो गई। छत्तीसगढ़ में अजीत जोगी के बाद डॉ. रमन 2003 से 2018 तक 15 साल प्रदेश के मुखिया रहे। 2018 में भाजपा चुनाव हारी और कांग्रेस के भूपेश बघेल को कमान मिली। अब 5 साल में सत्ता वापसी के बाद रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष बनाए गए हैं।

रमन सिंह को छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष चुना गया। वे निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। सीएम साय और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत उन्हें आसंदी तक लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर और केदार कश्यप ने रमन सिंह को विधानसभा अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा था।

Vanshika Pandey

Show More

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker