छत्तीसगढ़

रायपुर में फिर बदला मौसम..

बारिश पर ब्रेक के बाद रायपुर में फिर बदला मौसम का मिजाज , हुई बारिश

Published By- Komal Sen

राजधानी रायपुर में बारिश पर ब्रेक के बाद रविवार को मौसम का मिजाज बदल गया. दोपहर करीब एक बजे के बाद आसमान में बादल छा गए और तेज धूप के साथ बारिश होने लगी। मौसम में बदलाव के साथ तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। हालांकि लोग गर्मी से परेशान रहे।

मौसम विभाग ने मॉनसून ट्रफ के प्रभाव से रविवार को राज्य के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई थी। अब तक राज्य भर में 1009.9 मिमी बारिश हो चुकी है और इसमें सबसे ज्यादा बारिश बीजापुर में हुई है. बता दें कि पिछले कुछ दिनों से बारिश थम चुकी है। इससे रायपुर समेत राज्य के अलग-अलग इलाकों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है और उमस से लोगों को परेशानी हो रही है.
इससे पहले रायपुर समेत राज्य भर में शनिवार सुबह से मौसम सामान्य रहा। रायपुर में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसी तरह न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है. राज्य भर में एडब्ल्यूएस महासमुंद में अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



Buland Chhattisgarh

Show More

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker