छत्तीसगढ़

वर्चुअल माध्यम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम को सम्बोधित कर प्रदेशवासियों को विश्व आदिवासी दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने शासन द्वारा जनजातीय समुदाय के उत्थान के लिए किये जा रहे प्रयासों को आगे बढ़ाने के संकल्प को दोहराया। संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं रामानुजगंज विधायक श्री बृहस्पत सिंह, कलेक्टर श्री विजय दयाराम के., पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, वनमण्डलाधिकारी श्री विवेकानन्द झा., मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रीता यादव, आदिवासी समाज के प्रमुख एवं गणमान्य नागरिक, हितग्राही मूलक योजनाओं के हितग्राही, स्कूली बच्चे उपस्थित हुए तथा वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मुख्य समारोह से जुड़े। 

कार्यक्रम में जिला स्तर पर शासन के मंशानुरूप पात्र हितग्राहियों को 508 व्यक्तिगत वनाधिकार तथा 287 सामुदायिक वन संसाधन धारा 3(1) ख, 20 सामुदायिक वन संसाधन धारा 3(1) झ मान्यता पत्र का वितरण भी किया गया। साथ ही अंत्यावसायी विभाग द्वारा अनुसूचित जाति ट्रेक्टर ट्राली योजना के अंतर्गत 1 हितग्राही, विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के छात्र-छात्राएं जो 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किये हैं, तथा प्रयास आवासीय विद्यालय में चयनित होने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति के शिक्षित युवाओं को तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी में नौकरी प्रदान करने की घोषणा के बाद विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिले के पात्र युवाओं को सहायक शिक्षक के पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। 

(Published By- Komal Sen)

Buland Chhattisgarh

Show More

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker