छत्तीसगढ़

निरूपा सिंह बनी अध्यक्ष देवनारायण बने उपाध्यक्ष

सरगुजा में जिला पंचायत भी अब भाजपा के कब्जे में…!

अंबिकापुर- सरगुजा जिले में जिला पंचायत भी अब भाजपा के कब्जे में आ गया है। जिला पंचायत सभाकक्ष में आज हुए जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष के चुनाव में भाजपा की श्रीमती निरूपा सिंह अध्यक्ष तथा देवनारायण यादव उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं। भाजपा अध्यक्ष पद प्रत्याशी श्रीमती निरुपा सिंह 9-5 से तथा उपाध्यक्ष पद प्रत्याशी देवनारायण यादव 11-3 से विजयी हुए। आगामी 10 मार्च को नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद भार ग्रहण करेंगे।

इस अवसर पर अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, लूंड्रा विधायक प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने सरगुजा की जनता का कोटि कोटि आभार व्यक्त करते हुए इसे विष्णु देव सरकार के एक वर्ष के जनकल्याणकारी कामों पर जनता की मुहर बताया है। इस अवसर पर भाजपा चुनाव पर्यवेक्षक कृष्णा राय ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि सरगुजा संभाग के मुख्यालय में महापौर सहित जिला पंचायत जीतकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का हाथ मजबूत किया है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने शानदार जीत पर कार्यकर्ताओं को ढेरों बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनता का भरपूर प्यार और आशीर्वाद हमें मिला है। जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की जवाबदारी अब हम पर है। इस अवसर पर महापौर मंजूषा भगत, प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव, पूर्व ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, युवा आयोग अध्यक्ष विश्वविजय तोमर, वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, पूर्व जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, नगर निगम सभापति हरमिंदर सिंह तिन्नी, देवनाथ पैकरा, अंबिकेश केशरी, राजकुमार बंसल, विजय अग्रवाल तथा मधुसूदन शुक्ला सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Vanshika Pandey

Show More

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker