छत्तीसगढ़
Trending

सरिया के दाम में गिरावट

रायपुर । पहले से ही बाजार की सुस्ती के चलते गिर रहे सरिया की कीमतों में और गिरावट आ गई है। सरिया की कीमतें 1000 रुपये प्रति टन सस्ती हो गई। इस प्रकार फैक्ट्रियों में सरिया 55,000 रुपये प्रति टन तथा रिटेल में 58,500 रुपये प्रति टन बिक रहा है। क्षेत्र से जुड़े कारोबारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में सरिया की कीमतों में और गिरावट के संकेत हुए है।

अभी बाजार में मांग बिल्कुल नदारद है, साथ ही कच्चा माल की कीमतों में भी गिरावट है। इसका असर ही कीमतों में देखने को मिल रहा है। सरिया के साथ ही इन दिनों सीमेंट की कीमतों में भी गिरावट है और 285 से 300 रुपये प्रति तक सीमेंट बिक रहा है। कारोबारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में कीमतों में थोड़ी और गिरावट आ सकती है। अभी घर बनाने का अच्छा समय कहा जा सकता है। इसके साथ ही प्रापर्टी की कीमतें भी अभी स्थिर है।

Show More

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker