छत्तीसगढ़
Trending

भाजयुमो नेता अमित चौधरी ने एनडीए की जीत पर सीएम साय को बधाई दी

रायपुर । लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में मिली भाजपा को ऐतिहासिक और रिकॉर्ड जीत के साथ देश में एनडीए की सरकार बनने की ख़ुशी में भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमित चौधरी ने मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भेंट कर बधाई दी।

अमित चौधरी ने मोदी की गारंटी को पूरा करने वाले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को छत्तीसगढ़ के प्रत्येक कार्यकर्ता की ओर से बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की 10 सीटों पर विजय हुई।

डबल इंजन की सरकार से निश्चित ही प्रत्येक छत्तीसगढ़ वासीयो को इसका लाभ मिलेगा। विष्णु देव साय की अगवाही में छत्तीसगढ़ तरक्की के नए सोपान तय करेगा।

Vanshika Pandey

Show More

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker