छत्तीसगढ़
Trending

राइस मिलर के ठिकाने पर ईडी ने दी दबिश…

रायपुर । प्रवर्तन निदेशालय कस्टम मिलिंग घोटाले की पड़ताल कर रहा है। इस कड़ी में गुरुवार को ईडी ने खरोरा के एक राइस मिलर के यहां दबिश दी है। मिलर कांग्रेस के एक नेता के रिश्तेदार बताए जाते हैं।

ईडी ने प्रदेश में कस्टम मिलिंग घोटाले की जांच तेज कर दी है। कुरूद के राइस मिल एसोसिएशन के पदाधिकारी रोशन चंद्राकर से ईडी पहले ही पूछताछ कर रही है। रोशन चंद्राकर ईडी की रिमांड में है। इन सबके बीच ईडी की टीम गुरुवार को खरोरा के राइस मिलर के यहां दबिश दी।
सूत्रों के मुताबिक मिलर के यहां पहले भी ईडी जा चुकी है, लेकिन आगे कोई कार्रवाई नहीं की गई। मगर इस बार कुछ ठोस जानकारी मिलने के बाद खरोरा स्थित निवास पर पहुंची है। कहा जा रहा है कि राइस मिलर को हिरासत में ले सकती है। पूछताछ जारी है।

Show More

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker