स्वास्थ्य
Trending

भारत में कुत्ते ने 3 साल में 1.5 करोड़ लोगों को काटा

वर्ष 2019 से 2022 तक भारत में कुत्ते के काटने के 1.5 करोड़ मामले सामने आए हैं, जिसमें जुलाई 2022 तक ही 1450666 मामले सामने आए हैं।

Published By :- Shailendra kumar

आपने देखा होगा कि पिछले कुछ दिनों में कुत्ते के काटने के कई मामले सामने आ चुके हैं. लेकिन ऐसा नहीं है कि ये मामले अब आए हैं, बल्कि यह हमेशा से एक अहम समस्या रही है. पिछले तीन साल में कुत्ते के काटने के करीब 1.5 करोड़ मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही भारत में आवारा कुत्तों की संख्या भी बहुत ज्यादा है, इससे जुड़े आंकड़े भी लोकसभा में पेश किए गए हैं. तो जानिए कुत्तों और उनके काटने के मामलों से जुड़े कई आंकड़े…

वर्ष 2019 में 72,77,523, 2020 में 46,33,493, 2021 में 17,01,133 और जुलाई 2022 तक 1450666 मामले सामने आ चुके हैं।

राज्यवार देखा जाए तो उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 2,752,218, तमिलनाडु में 2,070,921 और महाराष्ट्र में 1,575,606 मामले हैं। वहीं, लक्षद्वीप में एक भी मामला सामने नहीं आया है।

देश में आवारा कुत्तों की संख्या 1,71,38,349 थी और फिर 2019 में यह संख्या घटकर 1,53,09,355 हो गई।

वहीं साल 2019 में पालतू कुत्तों की संख्या 2.14 करोड़ थी, जो 2023 तक 3.14 करोड़ हो सकती है।

बता दें कि रेबीज से हर साल 20000 लोगों की मौत होती है।

Buland Chhattisgarh

Show More

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker