अपराध

पुणे हत्याकांड: चेतन ने खेल के साथी केतन की कर दी हत्या, सिया से जुड़े प्रेम प्रसंग का बड़ा खुलासा :-

पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में बड़ा खुलासा, लव ट्रायंगल और 2000 से ज्यादा कॉल्स ने खोला राज

कैसे हुई रिश्तों की शुरुआत?

पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस जांच के अनुसार आरोपी चेतन चौधरी और गोयल परिवार के बीच संबंध की शुरुआत क्रिकेट के जरिए हुई थी।

चेतन चौधरी की मुलाकात सिया के भाई साहिल से क्रिकेट खेलने के दौरान हुई, जहां दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई। इसी दोस्ती के चलते साहिल के माध्यम से चेतन की मुलाकात सिया से हुई । इसके बाद यह जान-पहचान धीरे-धीरे एक करीबी रिश्ते में बदल गई और चेतन का गोयल परिवार से जुड़ाव बढ़ता गया।

पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा :-

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले की जांच बेहद गंभीर मोड़ पर पहुंच चुकी है। साहिल से 10 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई, जिसमें उसने बताया कि वह सिया और चेतन के रिश्ते के बारे में कई महीनों से जानता था।

उसने यह भी स्वीकार किया कि उसने सिया को इस रिश्ते को खत्म करने के लिए कहा था, क्योंकि उसकी सगाई केतन अग्रवाल से तय हो चुकी थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस रिश्ते की जानकारी परिवार के किन-किन सदस्यों को थी और कब से थी।

2000 से ज्यादा कॉल्स और लंबी बातचीत :- पुलिस जांच में सबसे चौंकाने वाला तथ्य यह सामने आया है कि जनवरी से जून के बीच सिया और चेतन के बीच 2000 से अधिक फोन कॉल्स हुईं। दोनों के बीच लगभग 238 घंटे तक लगातार बातचीत हुई, जिससे उनके गहरे संपर्क का संकेत मिलता है। जांच एजेंसियों का कहना है कि इस दौरान दोनों लगातार संपर्क में रहे और रिश्ता और अधिक मजबूत होता गया।

शादी के बावजूद जारी रहा रिश्ता :-

सूत्रों के अनुसार, सिया कथित तौर पर केतन से शादी करने को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं थी। जांच में यह भी सामने आया है कि उसे केतन की निजी स्थिति को लेकर आपत्ति थी, हालांकि परिवार का कहना है कि इस बारे में उन्हें पहले से जानकारी थी।

मामला कैसे बना हत्या ?

18 जून को केतन अग्रवाल का शव लोहागढ़ किले से गिरने के बाद बरामद हुआ। शुरुआती तौर पर इसे दुर्घटना माना गया, लेकिन बाद में पुलिस ने इसे संदिग्ध हत्या मानकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल इस मामले में सिया और चेतन दोनों पुलिस हिरासत में हैं और उनसे लगातार पूछताछ जारी है।

आगे की जांच

पुलिस अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है कि क्या इस कथित साजिश में और लोग भी शामिल थे और क्या परिवार के भीतर किसी को पहले से इस रिश्ते और घटनाक्रम की जानकारी थी।

Buland Chhattisgarh

Show More

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker