संजीव तिवारी पर शिकंजा कसने की मांग तेज! हाईकोर्ट में पहुंचा मामला, तत्काल पद से हटाने और CBI जांच की उठी मांग
जगदलपुर/रायपुर। जनसंपर्क विभाग के अपर संचालक संजीव तिवारी के खिलाफ शिकायतों, कथित भ्रष्टाचार एवं अन्य गंभीर आरोपों को लेकर कार्रवाई की मांग अब तेज हो गई है। जिला बस्तर, जगदलपुर से माननीय मुख्य न्यायाधीश, उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़, बिलासपुर को भेजे गए ज्ञापन में संजीव तिवारी को तत्काल प्रभाव से पद से हटाने तथा उनके विरुद्ध प्राप्त शिकायतों की उच्च स्तरीय एवं CBI जांच कराने की मांग की गई है।

प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन (PMWA) ने संजीव तिवारी के खिलाफ मोर्चा किया तेज, तत्काल पद से हटाने की मांग ने मचाई हलचल
ज्ञापन में उल्लेख है कि छत्तीसगढ़ प्रेस एवं मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के संभागीय अध्यक्ष रवि दुबे एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा 12 जून 2026 को इस संबंध में पत्र प्रेषित किया गया था। उक्त पत्र के आधार पर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कार्यालय, बस्तर द्वारा आवश्यक कार्रवाई हेतु मामला अग्रेषित किया गया है।
प्रेस एवं मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के संभागीय अध्यक्ष रवि दुबे एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा बस्तर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

ज्ञापन में साफ कहा गया है कि जनसंपर्क विभाग के अपर संचालक संजीव तिवारी के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों, भ्रष्टाचार एवं अन्य गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा जांच पूरी होने तक उन्हें पद से हटाया जाए। मामले के हाईकोर्ट तक पहुंचने से प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है।
यदि मामले की निष्पक्ष जांच होती है तो कई बड़े खुलासे सामने आ सकते हैं। अब सभी की निगाहें इस पर टिकी हैं कि शासन और न्यायालय इस गंभीर मामले में क्या रुख अपनाते हैं।







