छत्तीसगढ़
Trending

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने कार्यकर्ताओं के बीच की बूथ विजय संकल्प अभियान शुरुवात

रायपुर । भारतीय जनता पार्टी द्वारा शनिवार 30 मार्च को बूथ विजय संकल्प की शुरुवात की प्रस्तावित कार्यक्रम का शुभारंभ करने छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत कांदूल के बूथ क्रमांक 293 और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव फाफाडीह मंडल के बूथ क्रमांक 29 पहुंचे जहां उन्होंने मंडल अध्यक्ष और बूथ अध्यक्ष को भाजपा के कमल निशान वाले झंडे हस्तांतरित किए एवं विधिवत बूथ विजय संकल्प की शुरुवात की रायपुर के विधायकगण राजेश मूणत , मोतीलाल साहू और पुरंदर मिश्रा सहित रायपुर अंर्तगत निवासरत सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ नेतागण एवं पदाधिकारी भी अलग अलग विधानसभाओं में बूथ विजय संकल्प कार्यक्रम में अलग अलग बूथों पर उपस्थित रहे ।

बूथों पर कार्यकर्ताओं की मेहनत हर परिस्थिति में नतीजे पक्ष में लाने की ताकत :- विष्णुदेव साय

बूथ विजय संकल्प अभियान का शुभारंभ करने कांदुल पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उपस्थित कार्यकर्ताओं के समूह को संबोधित करते हुए कहा की बूथ किसी भी चुनाव के नजरिए से सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है बूथों में की गई कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से ही देश प्रदेश में स्थाई सरकारों का निर्माण होता है बूथों पर कार्यकर्ताओं के द्वारा की गई मेहनत किसी भी परिस्थिति में परिणाम अपने पक्ष में लाने की ताकत होती है और आज भारतीय जनता पार्टी बूथ विजय संकल्प की शुरुवात करने जा रही है आप सभी अपने अपने बूथों में अपना श्रेष्ठ दें इन्ही आशाओं के साथ मैं आज आपके बीच हूं मुख्यमंत्री के साथ ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू भी अभियान के शुभारंभ में पहुंचे जहां मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धुरंधर और बूथ अध्यक्ष को भारतीय जनता पार्टी के कमल निशान वाला झंडा हस्तांतरित किया गया । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने फफडीह मंडल पहुंचकर किया बूथ विजय संकल्प अभियान का शुभारंभ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती पटेल की उपस्थिति में भाजपा फाफाडीह मंडल के अध्यक्ष गोरेलाल नायक एवं बूथ क्रमांक 29 के बूथ अध्यक्ष को भाजपा के कमल निशान वाला ध्वज हस्तांतरित कर बूथ विजय संकल्प अभियान का आगाज किया। उन्होंने कहा की भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और किसी भी राजनीतिक क्षेत्र में सबसे मजबूत और अहम स्थान बूथ होता है यदि आप सभी बूथ के अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने अपने बूथ को मजबूत कर भाजपा का परचम लहरा दिया वहां लीड हासिल कर ली तो हमे लोकसभा चुनाव में बड़े अंतर से जीत हासिल करने में कोई बाधा नहीं आ सकती । आयोजित बूथ विजय संकल्प महाभियान में रायपुर शहर जिला के सभी बूथों पर प्रदेश एवं रायपुर जिला के सभी जेष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता व बूथों के अध्यक्षों के साथ हजारो कार्यकर्ता शामिल हुएं ।

Show More

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker