छत्तीसगढ़
Trending

ज़िले के 1 लाख 52 हज़ार से अधिक किसानों के खाते में आयी 1032 करोड़ से अधिक की राशि

महासमुंद । ख़रीफ़ वर्ष 2023-24 में महासमुंद ज़िले के 152448 किसानों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 11 लाख मेट्रिक टन से अधिक धान बेचा था। कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों के खाते में 1032 करोड़ से अधिक की आदान सहायता राशि का अंतरण किया गया। ज़िले के पाँचों विकासखंड के किसान और उनके परिजन इससे बेहद खुश है।

किसानों के उन्नति और खुशहाली के लिए आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में प्रदेश में कृषक उन्नति योजना का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ज़िला बालोद में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के 24.72 लाख किसानों के खाते में 13320 करोड़ रुपये की राशि का बटन दबा कर राशि अंतरण की। यह राशि एमएसपी से अतिरक्त यानी कि बोनस है।

ज़िला स्तरीय कार्यक्रम कृषि उपज मंडी बसना में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक सम्पत अग्रवाल ने किसानों को बधाई देते हुए कहा कि आज वास्तव में खुशी का दिन है। राज्य के किसानों को आज धान के अंतर राशि सीधे उनके खाते में जारी किया गया है। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक संकल्प और पूरा हुआ। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की नेतृत्व में राज्य सरकार सभी संकल्प पूरा करेगी। उन्होंने बताया कि आज कृषि उन्नति योजना कार्यक्रम में जिले के एक लाख 52 हजार 448 किसानों को 1032 करोड़ रूपए से अधिक की आदान सहायता राशि मिलेगी। उन्होंने कहा कि किसानों के सहयोग से ही सरकार बनी है। सरकार गठन के बाद लगातार विकास कार्यां का सौगात दिया जा रहा है। मोदी जी ने महिलाओं को महतारी वंदन योजना शुरू करने की गारंटी दी थी। यह योजना भी शुरू हो चुकी है। 10 मार्च को माननीय प्रधानमंत्री जी के करकमलों से राज्य की 70 लाख माताओं और बहनों के बैंक खातों में 655 करोड़ रुपए की राशि अंतरित कर दी गई है। इस दौरान विधायक सम्पत अग्रवाल ने अनुसूचित जनजाति और अन्य परम्परागत वन निवासियों को वन अधिकार मान्यता नियम 2008 के तहत 22 हितग्राहियों को वन अधिकार पट्टे का वितरण किया।

जिला स्तरीय कार्यक्रम में नगर पंचायत बसना अध्यक्ष गजेन्द्र साहू, जनपद अध्यक्ष श्रीमती रूक्मणी पटेल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुमीत अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती वृंदावती पांडेय, श्री रमेश अग्रवाल, जितेन्द्र त्रिपाठी, डॉ. एन.के. अग्रवाल, डॉ. अनिल अग्रवाल, माधव साव, डॉ. अखिलेश भोई, अभिमन्यु जायसवाल, प्रहल्लाद साहू, नरेन्द्र साहू, हर प्रसाद पटेल, इन्दल बरिहा, जगदीश प्रधान, कलेक्टर प्रभात मलिक, अपर कलेक्टर रवि साहू, बसना एसडीएम रविराज ठाकुर, उप संचालक कृषि एफ.आर. कश्यप, जनप्रतिनिधिगण सहित कृषकगण मौजूद थे। साथ ही कृषक उन्नति योजना वर्चुअल कार्यक्रम में महासमुंद सहित सभी विकासखंडों में जनप्रतिनिधगण, अधिकारी-कर्मचारी सहित कृषकगण बड़ी संख्या में मौजूद थे।

कृषक उन्नति योजना के तहत आदान सहायता राशि मिलने से लालमाटी के निवासी कृषक दूजराम पटेल बहुत खुश है। खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने बताया कि उनके पिताजी के नाम से 259 क्विंटल धान खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में बेचा है। जिसकी अंतर राशि लगभग 2 लाख 46 हजार रुपए उनके खाते में आ चुका है। वे इस राशि से मकान के अधूरे निर्माण को पूर्ण करायेंगे। आज उन्हें बड़ी राहत मिली है उन्होंने इस वादे के लिए प्रधानमंत्री और राज्य सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Vanshika Pandey

Show More

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker