छत्तीसगढ़
Trending

जनवरी में बढ़ रही ठण्ड, बिलासपुर में पारा 12.6 डिग्री

रायपुर । बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नमी आने के कारण बिलासपुर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रात में सर्द हवाओं के साथ ठंड बढ़ी है। न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 12.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। दिन में मौसम खुशनुमा बना हुआ है। धूप अच्छी लग रही है। पर्यटकों में गजब का उत्साह बना हुआ है। सोमवार को मौसम एकदम अलग था। तीन दिनों से आसमान में बादल के बाद सूर्यदेव के दर्शन हुए। चारों ओर ऊर्जा का संचार हुआ। सुनहरी धूप के बीच वातावरण मनमोहक बना हुआ था।

रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर मानों सूर्यदेव ने भी धरतीवासियों पर कृपा की। आसमान से बादल छंटने लगे। दिनभर मौसम शुष्क बना रहा। चारों ओर खुशहाली थी। पहाड़ी क्षेत्रों में भी ठंड का असर बना हुआ था। न्यायधानी में दिन और रात के तापमान में लगभग 13 डिग्री सेल्सियस का अंतर था। शाम को आसमान में फिर से बादल छाने लगे। मौसम विभाग की मानें तो बादलों की उपस्थिति अभी बनी रहेगी। मौसम विशेषज्ञ सिराज खान की मानें तो अभी एक-दो दिन न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रह सकता है। गणतंत्र दिवस के बाद फिर से मौसम बदलेगा।

हल्की वर्षा की संभावना
मौसम वेधशाला के विज्ञानी डा. एचपी चंद्रा के मुताबिक एक द्रोणिका दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। प्रदेश में प्रचुर मात्रा में बंगाल की खाड़ी से नमी आने कारण आज बादल छाए रहे। प्रदेश में 23 जनवरी को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण आंशिक रूप से बादल रहने की संभावना है। उत्तरी छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान गिरावट होने की संभावना है। 23 जनवरी व 24 जनवरी को प्रदेश के दुर्ग संभाग के जिले, रायपुर संभाग के जिले, जांजगीर, रायगढ़, जशपुर और इससे लगे जिलों में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है।
प्रमुख शहरों का तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
बिलासपुर 26.2 12.6
पेंड्रारोड 25 8.2
अंबिकापुर 25 5.2
माना 25.6 14.6
जगदलपुर 28.4 17

Vanshika Pandey

Show More

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker