![BJP Chhattisgarh](https://bulandchhattisgarh.com/wp-content/uploads/2023/12/Untitled-29-7.jpg)
छत्तीसगढ़ भाजपा में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर इंजतार की घड़ियां अब खत्म होने वाली है.. भाजपा पार्टी हाईकमान ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के पर्यवेक्षकों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने दो केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सर्वानंद सोनोवाल के साथ पार्टी के महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। बीजेपी पर्यवेक्षक सर्वानंद सोनोवाल और अर्जुन मुंडा आज शाम रायपुर पहुंच रहे है. दोनों पर्यवेक्षक बीजेपी विधायक दल की बैठक लेंगे। जिसके बाद सीएम फेस का ऐलान होगा।
![](https://bulandchhattisgarh.com/wp-content/uploads/2023/12/image-2.png)