8 महीने के गर्भवती महिला के पेट पर मारी लात..

Published By- Komal Sen
तृणमूल कांग्रेस के नेताओं से रियल एस्टेट एजेंट की नजदीकियां भी सामने आई हैं। पुलिस ने इस मामले में सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इन सभी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आठ महीने की गर्भवती महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. महिला का आरोप है कि हमलावरों ने उसके पेट में लात भी मारी। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, लड़ाई संपत्ति विवाद को लेकर हुई थी जिसमें गर्भवती महिला के साथ-साथ उसके परिवार के सदस्यों को भी पीटा गया था.
इस हमले के पीछे तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं का हाथ बताया जा रहा है. हालांकि टीएमसी ने इसे बेबुनियाद आरोप करार दिया है। रियल एस्टेट एजेंट की टीएमसी नेताओं से नजदीकियां भी सामने आई हैं। पुलिस ने इस मामले में सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसको लेकर भाजपा नेता थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं।
‘टीएमसी के गुंडों ने आकर घर पर किया हमला’

महिला के ससुर शिबशंकर दास ने बताया कि जमीन को लेकर प्रमोटर से विवाद हुआ था. शुक्रवार को स्थानीय टीएमसी विधायक परेश पाल ने दास को मिलने के लिए बुलाया था। दास के नहीं जाने पर शनिवार को टीएमसी के गुंडों ने उनके घर पर हमला कर दिया।
‘जब हमने शिकायत की तो पुलिस ने हमें गिरफ्तार कर लिया’
दास ने आरोप लगाया कि टीएमसी कार्यकर्ता उनके घर में घुस गए और उनके बेटे और गर्भवती बहू को पीटना शुरू कर दिया। रविवार को जब हम शिकायत दर्ज कराने गए तो पुलिस ने हमें गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद मेरे घर में तोड़फोड़ की गई। वहीं पीड़िता के पति दीपक दास ने कहा, ‘मेरी पत्नी 8 महीने की गर्भवती है, उसके पेट में लात मारी गई है. वह फिलहाल अस्पताल में भर्ती है।







