mythology / history

अजीब घटनाएं, जिन्हें वैज्ञानिक भी नहीं समझ पाए

अजब-गजब: ये हैं अब तक की सबसे रहस्यमय घटनाएं, जिन्हें वैज्ञानिक भी सुलझाने में हैं परेशान

( PUBLISHED BY – SEEMA UPADHYAY )

हमारी धरती पर कई ऐसी रहस्यमयी घटनाएं हैं, जिन्हें वैज्ञानिक आज तक नहीं सुलझा पाए हैं। इन घटनाओं से जुड़े कई रहस्यमय किस्से आज भी लोगों के बीच प्रचलित हैं। इनसे जुड़ी कुछ जगहें तो इतनी डरावनी हैं, जहां शायद ही किसी की जाने की हिम्मत हो। इन रहस्यमयी घटनाओं के रहस्य को सुलझाने के लिए वैज्ञानिकों ने इन पर काफी शोध किया है, इसके बाद भी ये इनके रहस्य से पर्दा नहीं उठा पाए हैं। भले ही विज्ञान इन रहस्यों का खुलासा नहीं कर पाया है, लेकिन इसके लिए ये जगहें हमेशा कौतूहल का विषय बनी रहती हैं।

तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं अब तक की सबसे रहस्यमयी घटनाओं के बारे में जिसे जानने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे. आइए जानते हैं-

बरमूडा ट्रायंगल

बरमूडा ट्रायंगल पिछले 100 सालों से रहस्य का विषय बना हुआ है। कई शोध के बाद भी वैज्ञानिक इसके रहस्य का खुलासा नहीं कर पाए हैं। लंबे समय से इसके भीतर कई विमान, और जहाज रहस्यमय तरीके से गायब हैं। यह स्थान उत्तरी अटलांटिक महासागर में स्थित ब्रिटेन का प्रवासी क्षेत्र है। यह संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्वी तट पर स्थित है, मियामी (फ्लोरिडा) से सिर्फ 1770 किलोमीटर और हैलिफ़ैक्स, नोवा स्कोटिया, (कनाडा) के दक्षिण में 1350 किलोमीटर (840 मील) दूर है।

रहस्यमय यूएफओ देखे जाने की घटना

एलियन लाइफ हमेशा से धरती के लोगों के लिए कौतूहल का विषय रहा है। ऐसे में कई लोगों ने दावा किया है कि उन्होंने एलियंस की रहस्यमयी उड़न तश्तरी देखी है. कुछ समय पहले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने माना था कि अमेरिकी सरकार के पास कई ऐसे रहस्यमयी यूएफओ वीडियो हैं, जिनके रहस्य अभी तक सामने नहीं आए हैं।

Kentucky में मीट की वर्षा

क्या आपने कभी मछली, सांप, मेंढक, मकड़ियों और केंचुओं की बारिश के बारे में सुना है? अगर नहीं तो केंटकी में यह रहस्यमयी बारिश 1876 में हुई थी। इस रहस्यमयी बारिश के राज से आज तक पर्दा नहीं उठा है। वैज्ञानिक आज तक यह पता नहीं लगा पाए हैं कि बारिश में सांप, मकड़ी और मेंढक कैसे बरस पड़े? यह आज तक एक रहस्यमयी घटना बनी हुई है।

डेजा वू (Deja Vu)

हम सभी ने अपने जीवन में कई बार déjvu का अनुभव किया है। डेजा वू एक ऐसे अनुभव को संदर्भित करता है, जो आगमन पर हमें ऐसा महसूस कराता है जैसे कि यह हमारे साथ पहले हुआ हो। अक्सर कोई नई जगह, व्यक्ति, चलचित्र आदि देखकर ऐसा लगता है कि हमने उन्हें पहले देखा या महसूस किया है। डेजा वु के बारे में वैज्ञानिकों ने कई थ्योरी दी हैं। हालांकि, इसका रहस्य अभी तक सामने नहीं आया है। वहीं, कई आध्यात्मिक विश्वासियों का कहना है कि देज वु हमारे पिछले जन्मों की यादें हैं, जो खुद को दोहराती हैं।

Buland Chhattisgarh

Show More

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker