स्वास्थ्य
Trending

Goodbye 2022: कोरोना के साथ इन बीमारियों ने ले ली कई लोगों की जान

Year Ender 2022: साल 2022 में Monkeypox और Nipah Virus जैसी इन 10 बीमारियों ने किया दुनिया पर हमला

( PUBLISHED BY – SEEMA UPADHYAY )

Goodbye 2022 : साल 2020 में हमारे देश और पूरी दुनिया में कोरोना ने दस्तक दी थी. उसके बाद अभी तक देश से कोरोना का खतरा हटा नहीं है. लेकिन साल 2022 में कोरोनावायरस के अलावा वायरस या फ्लू थे, जिन्होंने पूरी दुनिया में अपना आतंक मचाया. ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है. आज का हमारा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि कोरोना के अलावा और कौन से वायरस ने Goodbye 2022 में अपना खौफ साया पैदा किया. पढ़ते हैं आगे…

साल 2022 की टॉप 10 बीमारियां

टोमाटो फ्लू – Tomato Flu

टोमाटो फ्लू ने इस साल दुनिया के कई हिस्सों में लोगों को अपनी चपेट में लिया. इस बीमारी की चपेट में 80 से ज्यादा बच्चे के आने की पुष्टि हुई थी.

मंकीपॉक्स वायरस – Monkeypox Virus

मंकीपॉक्स वायरस 1958 में पहली बार बंदरों में मंकीबॉक्स पाया. उसके बाद 1970 में पहला मामला देखा गया. यह समस्या जानवरों से इंसान में फैलती है. इसके कारण इसे महामारी घोषित कर दिया गया था. Goodbye 2022 में मंकीपॉक्स में अपना खौफ साया पैदा किया.

जोंबी वायरस – Zombi Virus

जोंबी वायरस का पता बर्फ के मेल्ट होने पर लगा. एक्सपर्ट का मानना है कि यह वायरस कहीं बर्फ में दबा था. जब बर्फ पिघलने लगी तब यह सामने आया. हालांकि इंसानों को सीधे रूप में प्रभावित नहीं कर सकता. हां पेड़ पौधे, जानवर, पक्षियों में ये फैल सकता है.

जीका वायरस – Zika Virus

मच्छरों के काटने से फैलने वाला यह वायरस पिछले दिनों काफी सुर्खियों में रहा. अपने देश में भी हाल में कर्नाटक राज्य में इसका मामला देखने को मिला. Goodbye 2022यह समस्या एडीज मच्छर के काटने से होती है. वही लक्षणों के रूप में जोड़ों में दर्द, हाथ पैरों के जॉइंट में दर्द, आंखों का लाल होना, त्वचा पर रैशेज होना, बुखार आदि लक्षण नजर आ सकते हैं.

यह भी पढ़े – hair-care-say-bye-to-dandruff-and-hair-fall

इबोला वायरस-Ebola virus

इबोला वायरस की बीमारी दुनिया में पहले से ही थी, लेकिन इस साल की शुरुआत में इसके मामले देखे गए। 14 फरवरी 2021 को Guinea के स्वास्थ्य मंत्रालय (MoH) से इबोला के संदिग्ध मामलों की खबर आई। इबोला वायरस काफी संक्रामक तरीके से फैला और इस दौरान लोगों ने मल और उल्टी के साथ ब्लीडिंग जैसे शरीर में कई प्रकार के लक्षण महसूस किए गए। हालांकि, 19 जून 2022 को, Guinea के स्वास्थ्य मंत्रालय (MoH) ने इबोला के प्रकोप के अंत की घोषणा की।

एवियन इन्फ्लूएंजा-Avian influenza A (H10N3)

31 मई 2022 को, पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने एवियन इन्फ्लूएंजा ए (एच10एन3) वायरस के साथ मानव संक्रमण के एक पुष्ट मामले की डब्ल्यूएचओ को सूचित किया। Goodbye 2022 एवियन इन्फ्लूएंजा ए (H10N3) वायरस तेजी से फैला जिसकी वजह से दुनियाभर में कई पक्षियों की जान लेनी पड़ी।

निपाह वायरस-Nipah Virus

निपाह वायरस, एक जूनोटिक बीमारी है, जो कि जानवरों से इंसानों में तेजी से फैली। ये बीमारी भारत में केरल और दक्षिण के राज्यों में तेजी से फैली। Goodbye 2022 ये चमगादड़ या सूअर, या उनके शरीर के तरल पदार्थ के सीधे संपर्क में आने से फैली। इसके लक्षणों में बुखार के साथ सांस लेने में तकलीफ, दिमागी बुखार, मांसपेशियों में दर्द, स्ट्रोक , उल्टी और गले में खराश जैसी समस्याएं भी हुईं।

यह भी पढ़े – corona-virus-uncontrollable-havoc-of-corona Corona Virus : बेकाबू हुआ कोरोना का कहर !!

लंपी वायरस-Lumpy Virus

लंपी वायरस (Lumpy skin disease virus) के कारण भारत में लाखों मवेशियों की जान चली गई। ये प्रकार का स्किन डिजीज है जो कि गाय, भैंस और बकरी जैसी जानवरों में फैला। ये एलएसडी (LSD) वायरस मच्छरों और मक्खियों जैसे खून चूसने वाले कीड़ों के कारण फैला।

स्वाइन फ्लू-Swine flu 

स्वाइन इन्फ्लूएंजा (स्वाइन फ्लू) सूअरों का एक श्वसन रोग है जो टाइप ए इन्फ्लूएंजा वायरस के कारण होता है जो नियमित रूप से सूअरों में इन्फ्लूएंजा के प्रकोप का कारण बनता है। स्वाइन फ्लू के वायरस आमतौर पर इंसानों को संक्रमित नहीं करते हैं, लेकिन दुर्लभ मानव संक्रमण का कारण बन सकता है।

Hemorrhagic fever

Viral hemorrhagic ये बीमारी में ब्लड वेसेल्स की लीकेज हो जाती है। इसमें खून रूक नहीं पाता है और ये जानलेवा भी हो सकता है। इस साल ये बीमारी सबसे ज्यादा देखी गई। इस बिमारी में नाक से खून आने के वजह से लोगों की मौत भी हुई है। इसे लोग ‘नोज ब्लीड फीवर’ भी कहते हैं।

यह भी पढ़े – https://bulandchhattisgarh.com/wp-admin/post.php?post=8771&action=edit

Vanshika Pandey

Show More

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker