अंतराष्ट्रीय
Trending

Turkey Earthquake 2023: भूकंप ने मचाई तबाही, सीरिया में सबसे ज्यादा 237 लोगो की हुयी मौत…

7.8 तीव्रता का भूकंप, 4 देशों में तबाही; 313 मौतें:सीरिया में सबसे ज्यादा 237 लोग मारे गए, तुर्किये में 76; लेबनान, इजराइल भी हिले

( PUBLISHED BY – SEEMA UPADHYAY )

Turkey Earthquake 2023 : मिडिल ईस्ट के चार देश तुर्किये (पुराना नाम तुर्की), सीरिया, लेबनान और इजराइल सोमवार सुबह भूकंप से हिल गए। सबसे ज्यादा तबाही एपिसेंटर तुर्किये और उसके नजदीक सीरिया के इलाकों में देखी जा रही है। तुर्किये में अब तक 76 लोगों की जान चली गई है। 440 लोगों के घायल होने की खबर है। वहीं, सीरिया में 237 लोग मारे गए और 639 जख्मी हैं। लेबनान और इजराइल में भी झटके महसूस किए गए, लेकिन यहां नुकसान की खबर नहीं है।

Turkey Earthquake 2023
Turkey Earthquake 2023

भूकंप का एपि सेंटर तुर्किए का गाजियांटेप शहर रहा। यह सीरिया बॉर्डर से 90 किमी दूर है। इसलिए इसके आसपास के इलाकों में ज्यादा तबाही हुई। इसका असर भी दिख रहा है। दमिश्क​, ​​​​​​अलेप्पो, हमा, लताकिया समेत कई शहरों में इमारतें गिरने की खबर है।

18 आफटर शॉक आए, 7 तीव्रता के 5 से ज्यादा

यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, 7.8 तीव्रता के भूकंप के बाद 18 आफटर शॉक रिकॉर्ड किए गए। इनकी तीव्रता 4 से ज्यादा थी। पहले भूकंप के बाद आए 7 बड़े भूकंप के झटकों की तीव्रता 5 से ज्यादा थी। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगले कुछ घटों और दिनों तक आफटरल शॉक्स महसूस किए जाएंगे।

जरुर पढ़े – bulandmedia.com/5708/kanan-pendari-zoo/ bulandmedia.com/5708/kanan-pendari-zoo/

पहले नक्शे से समझिए…. भूकंप का असर

Turkey Earthquake 2023
Turkey Earthquake 2023

तुर्किये में 30 मिनट में लगातार 3 बड़े भूकंप आए

तुर्किये में 30 मिनट के अंदर भूकंप के 3 बड़े झटके महसूस किए गए। पहले भूकंप का केंद्र तुर्किये के कहरामनमारस प्रांत के गाजियांटेप शहर से 30 किलोमीटर दूर और जमीन से करीब 24 किलोमीटर नीचे था। लोकल समय के मुताबिक, ये भूकंप सुबह 4 बजकर 17 मिनट पर आया। 6.7 तीव्रता का दूसरा झटका 11 मिनट बाद यानी 4 बजकर 28 मिनट पर आया। इसका केंद्र जमीन से 9.9 किलोमीटर नीचे था। इसके 19 मिनट बाद यानी 4:47 बजे 5.6 तीव्रता का तीसरा भूकंप भी आया।

सबसे ज्यादा असर वाले शहर : अंकारा, गाजियांटेप, कहरामनमारस, डियर्बकिर, मालट्या, नूरदगी शहर समेत 10 शहरों में भारी तबाही हुई। यहां 250 से ज्यादा बिल्डिंग गिरने की खबर है। कई लोग मलबे के नीचे दबे हैं। लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। कई इलाकों में इमरजेंसी लागू कर दी गई है।

तुर्कीये से ज्यादा तबाही सीरिया में… ट्रेन सेवाएं रद्द, 40 सेकेंड तक झटके महसूस

सीरिया के दमिश्क​, ​​​​​​अलेप्पो, हमा, लताकिया समेत कई शहरों में इमारतें गिरने की खबर है। ट्रेन सेवाएं रद्द कर दी गई हैं। भूकंप से प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। यहां के कई इलाकों में लोगों ने बताया कि करीब 40 सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए।

100 साल बाद आया इतना खरतरनाक भूकंप

Turkey Earthquake 2023
Turkey Earthquake 2023

यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, तुर्की-सीरिया भूकंप में अब तक एक हजार लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों का आंकड़ा 10 हजार तक पहुंच सकता है। इसके पहले 1939 में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था। इसमें 30 हजार लोगों की मौत हुई थी। 1999 में तुर्किये 7.2 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 845 लोगों की मौत हो गई थी।

2017 में आया था क्रॉस-बॉर्डर भूकंप

2017 में ईरान-इराक में क्रॉस-बॉर्डर भूकंप आया था। इराक के कुर्दिश शहर हलाबजा से इरान के कर्मानशाह प्रांत में झटके महसूस किए गए थे। इसमें 630 लोगों की मौत हुई थी। 8 हजार से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

दुनिया में हर साल 20,000 हजार भूकंप आते हैं

Turkey Earthquake 2023
Turkey Earthquake 2023

हर साल दुनिया में कई भूकंप आते हैं, लेकिन इनकी तीव्रता कम होती है। नेशनल अर्थक्वेक इंफोर्मेशन सेंटर हर साल करीब 20,000 भूकंप रिकॉर्ड करता है। इसमें से 100 भूकंप ऐसे होते हैं जिनसे नुकसान ज्यादा होता है। भूकंप कुछ सेकेंड या कुछ मिनट तक रहता है। अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा देर तक रहने वाला भूकंप 2004 में हिंद महासागर में आया था। यह भूकंप 10 मिनट तक रहा था।

ये भी पढ़े – bulandchhattisgarh.com/10977/railway-projects-hp/ Railway Projects HP : केंद्रीय बजट में हिमाचल की रेल परियोजनाओं को मिले करोड़ रुपये…

Vanshika Pandey

Show More

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker