अंतराष्ट्रीय

इंडोनेशिया की संसद से पीएम मोदी का दुनिया को संदेश:

प्रधानमंत्री मोदी ने इंडोनेशिया की संसद को संबोधित करते हुए कहा कि “भारत विस्तारवाद में नहीं, विकासवाद में विश्वास करता है।” उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक एकजुटता, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में सुधार की जरूरत पर भी जोर दिया।

भारत-इंडोनेशिया के बीच कई अहम समझौते

प्रधानमंत्री मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। दोनों देशों ने व्यापार, शिक्षा, रक्षा, डिजिटल सहयोग और समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने पर सहमति जताई। इसके साथ ही भारत के सहयोग से इंडोनेशिया में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग सिस्टम (EVM) पर भी सहयोग बढ़ाने का फैसला हुआ।

इंडोनेशिया में भारतीय शिक्षा का विस्तार

प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की कि भारतीय प्रबंधन संस्थान बैंगलोर का कैंपस इंडोनेशिया में स्थापित किया जाएगा। इसका उद्देश्य दोनों देशों के छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली प्रबंधन शिक्षा उपलब्ध कराना है।

  • इंडोनेशिया के

राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो ने उन्हें देश का सबसे बड़ा सम्मान ‘बिंतांग आदिपुर्ना ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया’ मेडल देने का ऐलान किया. यह पीएम मोदी की पहली द्विपक्षीय यात्रा है और यह दोनों देशों के रिश्तों के मजबूत होने के बाद हो रही है

विदेश दौरे के बाद ऑस्ट्रेलिया जाएंगे पीएम मोदी

इंडोनेशिया यात्रा के बाद प्रधानमंत्री मोदी 8–10 जुलाई तक ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाएंगे, जहां भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर सम्मेलन में व्यापार, स्वच्छ ऊर्जा, रक्षा और रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा होगी।

Buland Chhattisgarh

Show More

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker