Chhattisgarhnews / politics
Trending

पुलिस मुख्यालय के तबादला आदेश की अवहेलना? बिलासपुर एसपी कार्यालय पर उठे सवाल।

बिलासपुर। पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर द्वारा 20 जुलाई 2026 को जारी आदेश के पालन को लेकर बिलासपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि आदेश का आंशिक पालन करते हुए केवल कुछ सहायक कर्मचारियों का शाखा परिवर्तन किया गया, जबकि वर्षों से एक ही शाखा में जमे कर्मचारियों को यथावत रखा गया है।सूत्रों के अनुसार, कार्यालय के कई कर्मचारी लंबे समय से एक ही शाखा में पदस्थ हैं। आरोप है कि इनमें बड़े बाबू रफीक खान लगभग 10 वर्षों से, स्थापना शाखा में ओशन चंद्रा करीब 5 वर्षों से, वेतन शाखा प्रभारी लगभग 5 वर्षों से, रिकॉर्ड कीपर 10 वर्षों से, फंड शाखा प्रभारी 13 वर्षों से, प्रधान आरक्षक हृदय नारायण चंद्रौल लगभग 30 वर्षों से तथा आरक्षक कमल सोनी करीब 17 वर्षों से स्टेनो शाखा में पदस्थ हैं। इसी प्रकार वाउचर शाखा एवं कंटीजेंसी शाखा में भी कई वर्षों से एक ही कर्मचारियों के कार्यरत रहने का दावा किया जा रहा है। जानकारी अनुसार यह भी कहा जा सकता है कि कुछ प्रधान आरक्षक और आरक्षक लंबे समय से केवल पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बाबूगिरी का कार्य कर रहे हैं और उन्होंने कभी थाना स्तर पर सेवाएं नहीं दीं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इनके विरुद्ध पूर्व में भी शिकायतें हुई हैं, इसके बावजूद इनके स्थानांतरण या शाखा परिवर्तन की कार्रवाई नहीं की गई।यह भी दावा किया है कि दो से तीन आरक्षक बिना विधिवत आवेदन के लंबे समय से ड्यूटी से अनुपस्थित हैं, लेकिन कथित रूप से उनका वेतन पिछले लगभग 10 माह से जारी किया जा रहा है। यदि यह आरोप सही पाए जाते हैं तो यह गंभीर वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमितता का मामला हो सकता है।आरोप के अनुसार, वेतन शाखा प्रभारी के पास वेतन शाखा के साथ-साथ पुलिस पेट्रोल पंप का भी प्रभार है, जिससे एक ही कर्मचारी के पास दो महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां होने पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।आदेश के पालन न होने पर कुछ कर्मचारियों द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष अनुशासनहीनता किए जाने की बातों को भी सामने रखा है,किंतु उनके विरुद्ध भी कोई कार्रवाई नहीं हुईं।

Buland Chhattisgarh

Show More

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker