रानी दमयंती की नगरी दमोह में असाटी समाज का 11वाँ अखिल भारतीय प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न , भव्य और गरिमामयी आयोजन में छत्तीसगढ़ समेत देश के कोने – कोने से पहुँचे सामाजिक बन्धु। पत्रकार सतीश गुप्ता भी हुए सम्मानित ।

रानी दमयंती की पावन नगरी दमोह में अखिल भारतीय असाटी महासभा के तत्वावधान में असाटी समाज समिति दमोह के संयोजन में 11वाँ अखिल भारतीय प्रतिभावान छात्र सम्मान समारोह–2026 अत्यंत भव्य, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। शिक्षा, प्रतिभा और सामाजिक एकता को समर्पित इस समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए समाजबंधुओं, मातृशक्ति, युवाओं एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।समारोह में कक्षा दसवीं एवं बारहवीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों, आईआईटी, नीट एवं अन्य राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं तथा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को बेस्ट टीचर अवॉर्ड एवं समाज के पत्रकारों को सम्मानित किया गया। प्रतिभाओं का सम्मान कर समाज ने शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का प्रेरणादायी संदेश दिया तथा समाज की नई पीढ़ी को उत्कृष्टता की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा प्रदान की। इस समारोह में छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ से पूर्व राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष सतीश गुप्ता , शिक्षा समिति सह संयोजक मनीष गुप्ता , महिला समिति मनेन्द्रगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता गुप्ता , महिला समिति की श्रीमती अंजना गुप्ता और श्रीमती अनामिका गुप्ता भी शामिल हुए । समाज के पत्रकार के रूप में सतीश गुप्ता को और लक्की ड्रा की विजेता के रूप में श्रीमती प्रेमलता गुप्ता को मंच पर सम्मानित किया गया । शिक्षा समिति के सह संयोजक के रूप में मनीष गुप्ता को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया । समारोह में मुख्य अतिथि पंकज असाटी (GM NHAI, नई दिल्ली) तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. पंकज असाटी, जबलपुर , श्रीमती डॉ. माधुरी (इंदौर), डॉ. चंपालाल जी फुटेरा, सुनील असाटी ‘मंचू’ (अध्यक्ष, असाटी समाज समिति जबलपुर ) सौरभ गोविंददास असाटी छतरपुर , डॉ. भरत असाटी इंदौर, दिलीप असाटी अध्यक्ष गोंदिया क्षेत्र, सतीश नायक सागर शिवम असाटी रेलवे भोपाल, अभिषेक असाटी दमोह समेत
अनेक गणमान्य अतिथियों मंत्री लखन पटेल आनंद विभाग म. प्र. शासन, मनु मिश्रा पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष,मुख्य संरक्षक वीरेंद्र असाटी पूर्व अध्यक्ष डॉ रमेश असाटी बड़ा मलहरा अशोक गुप्ता भोपाल इंजीनियर रमेश असाटी दमोह एवं युवा साथियों के साथ ही मंच पर अखिल भारतीय महिला अध्यक्ष श्रीमती नीतू राजकुमार इंदौर एवं श्रीमती मालती असाटी पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष दमोह एवं अखिल भारतीय युवा अध्यक्ष चंद्रकांत नायक मड़ावरा की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने अपने प्रेरक उद्बोधनों में विद्यार्थियों को शिक्षा, संस्कार, अनुशासन, सामाजिक एकता एवं समाजहित में सक्रिय योगदान देने का संदेश दिया। विशेष रूप से युवा वक्ताओं ने नई पीढ़ी से शिक्षा के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय असाटी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय असाटी ने की। उन्होंने प्रतिभाओं के सम्मान को समाज की सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए शिक्षा, संगठनात्मक एकता एवं सामाजिक सहभागिता को निरंतर सुदृढ़ करने का आह्वान किया। इस भव्य आयोजन के सफल संयोजन का श्रेय असाटी समाज समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र असाटी, एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ बृजेन्द्र असाटी एवं असाटी समाज के प्रत्येक समाज बन्धु को जाता है जिनके अथक परिश्रम तन मन धन के सहयोग ने इस समारोह को अत्यंत सफल, अनुशासित एवं अविस्मरणीय बना दिया।
कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. संजय असाटी (पुणे)संयोजक अखिल भारतीय शिक्षा समिति, श्रीमती कंचन सत्यप्रकाश असाटी (राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष) एवं अखिल भारतीय असाटी महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री महेश असाटी ने किया।श्रीमती विद्या राजेन्द्र असाटी द्वारा समस्त पधारे समाज बंधु का आभार व्यक्त किया गया। समारोह के समापन अवसर पर अखिल भारतीय असाटी महासभा के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक संतोष असाटी दादा 90 आमगांव द्वारा आयोजित भव्य लकी ड्रॉ विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम के अंतिम क्षण तक बड़ी संख्या में समाजबंधु एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे। लकी ड्रॉ का प्रथम पुरस्कार रेफ्रिजरेटर श्रीमती नंदा मुकेश असाटी दमोह को प्राप्त हुआ। सम्मान समारोह एवं लकी ड्रॉ ने पूरे आयोजन को उत्साह, सौहार्द और आत्मीयता से भर दिया तथा शिक्षा, संस्कार, संगठन एवं सामाजिक एकता का प्रेरक संदेश दिया l







