world news fact

New Year 2023 Party Mistake: इन छोटी छोटी गलतियों से खराब हो सकता है न्यू ईयर

New Year 2023 Party Mistake: नए साल आने वाला है। वर्ष 2023 का स्वागत हर कोई उत्साह और उमंग से करने की तैयारी में है। आने वाला साल कई सारी उम्मीदों के साथ आता है। लोग आशा करते हैं कि आगामी वर्ष खुशहाली लाएगा और बीता हुआ साल अपने साथ बुरी यादों, परेशानियों को लेकर चला जाएगा।

( PUBLISHED BY – SEEMA UPADHYAY )

New Year 2023 Party Mistake: नए साल आने वाला है। वर्ष 2023 का स्वागत हर कोई उत्साह और उमंग से करने की तैयारी में है। आने वाला साल कई सारी उम्मीदों के साथ आता है। लोग आशा करते हैं कि आगामी वर्ष खुशहाली लाएगा और बीता हुआ साल अपने साथ बुरी यादों, परेशानियों को लेकर चला जाएगा। नए साल में सब कुछ अच्छा होगा इस उम्मीद के साथ लोग वर्ष के आखिरी दिन यानी न्यू ईयर इव को पार्टी करते हैं। जश्न रात 12 बजे तक मनाया जाता है। मतलब घडी की सुइयों पर लोगों की नजर होती है, जो 12 बजते ही साल, महीना, दिन और तारीख बदलने का इंतजार करती रहती हैं। हर कोई नए साल के जश्न को यादगार बनाना चाहता है। New Year 2023 Party Mistake इसके लिए लोग नए साल पर पार्टी करते हैं, यात्रा पर निकलते हैं, अपने परिवार या दोस्तों के साथ वक्त बिताते हैं। हालांकि उत्साह के चलते जाने अनजाने अक्सर ऐसी गलतियां भी कर जाते हैं जो साल के पहले दिन को खराब कर देते हैं। गलती का खामियाजा उन्हें साल की शुरुआत में ही भुगतना पड़ता है और सारी उम्मीदें धरी की धरी रह जाती हैं। इसलिए अगर आप नए साल का जश्न मना रहे हैं तो भूल से भी कुछ गलतियां न करें। आइए उन गलतियों के बारे में जानें, जो नए साल का जश्न खराब कर सकती हैं।

ठंड से बचाव

नए साल का जश्न सर्दियों में मनाया जाता है। दिसंबर और जनवरी में कड़ाके की ठंड होती है। इस बीच लोग रात में पार्टी करते हैं। अक्सर लोग न्यू ईयर पार्टी में स्टाइलिश दिखने के चक्कर में ठंड से बचाव भूल जाते हैं। कड़कड़ाती ठंड में पार्टी करना गलत नहीं, लेकिन खुद को ठंड से न बचाना गलती बन सकता है। ठंड लगने से बीमार हो सकते हैं। इसलिए वुलन कपड़ों को पहनें ताकि ठंड से बच सकें या ऐसी जगह पर पार्टी करें, जो गर्म हो और ठंड लगने से बचाए।

Related Article : bulandmedia.com/4619/happy/ NEW YEAR 2023 : घूमने की प्रसिद्ध जगहें !

खानपान का रखें ध्यान

New Year 2023 Party Mistake
New Year 2023 Party Mistake

नए साल के जोश में होश न खाएं। पार्टी के दौरान अक्सर लोग कुछ ऐसा खा-पी लेते हैं जो उनकी तबीयत खराब कर सकता है। किस तरह का खानपान आपके लिए नुकसानदायक है, इसे ध्यान में रखकर ही सेवन करें। पार्टी में जरूरत से ज्यादा अल्कोहल का सेवन न करें। वैसे तो अल्कोहल सेहत के लिए अच्छी नहीं होती, लेकिन अगर आप ड्रिंक के जरिए ही जश्न का लुत्फ उठा रहे हैं तो ध्यान रखें कि उतना ही पीएं, जितना संभाल सकें। New Year 2023 Party Mistake अधिक शराब के सेवन से अगले दिन हैंगओवर हो सकता है और साल का पहला दिन बर्बाद हो जाएगा।

कानून का उल्लंघन न करें

अक्सर नए साल के जश्न के बाद ऐसी खबरें सुनने में आती है कि युवा लड़के लड़कियां नए साल की पार्टी के बाद देर रात सड़कों पर शोरगुल करते, लड़ते झगड़ते या कानून का उल्लंघन करते पाए गए। New Year 2023 Party Mistake पार्टी के बाद नशे की हालत में गाड़ी ड्राइव करना, अपने होश खो बैठना, यातायात नियमों का उल्लंघन करना आदि नए साल के बाद खबरों में नजर आने वाली खबरें हैं। जश्न का मतलब मौज मस्ती से है, नियमों के उल्लंघन से नहीं। इसलिए नए साल के जश्न में उत्साह में ऐसा कुछ न करें, जिसके कारण आपकी रात जेल में बीतें।

खुद की सुरक्षा न भूलें

New Year 2023 Party Mistake
New Year 2023 Party Mistake

नए साल की पार्टी आधी रात के बाद तक चलती है। इस तरह की पार्टीज में अक्सर युवा लड़के लड़कियां शामिल होना पसंद करते हैं। पार्टी के बाद जब लड़के लड़कियों को घर वापसी करनी होती है, New Year 2023 Party Mistake तो पार्टी के जोश या थकान के कारण वह अपनी सुरक्षा का ध्यान रखना भूल जाते हैं। जैसे लड़कियां अकेले आधी रात घर के लिए रवाना हो जाती हैं या पार्टी में मिले किसी अनजान पर विश्वास करके लिफ्ट ले लेती हैं।

लड़के भी पार्टी के जोश में गलत तरीके से गाड़ी चलाते हैं या देर रात सफर करते हैं। इस तरह की चीजें आपकी सुरक्षा के लिए नुकसानदायक acहो सकती हैं। सभी को सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए। घर जाना है तो किसी विश्वसनीय के साथ जाएं। गाड़ी चलाने की हालत में न हों तो किसी ऐसे की मदद लें जो होश में हो। या फिर अपने परिवार को कॉल करके उन्हें आपको पिक करने के लिए बुला लें।

Related Article : bulandchhattisgarh.com/9885/new-year-2023-destinations/ New Year 2023 Destinations: मात्र 10,000 में घूमे ये ख़ूबसूरत जगहे…

Vanshika Pandey

Show More

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker