खेल

T20 इंटरनेशनल सिक्सर किंग..

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बने

Published By- Komal Sen

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दूसरे मैच में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है। वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

35 वर्षीय भारतीय कप्तान ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने शुक्रवार को पहला छक्का लगाते ही उन्हें पछाड़ दिया। मार्टिन गप्टिल ने 172 छक्के जमा किए हैं। रोहित ने भारतीय पारी के पहले ही ओवर में जोश हेजलवुड की गेंद पर दो छक्के जड़े। उन्होंने 46 रन की अपनी पारी में 4 छक्के लगाए।

टीम इंडिया ने इस मैच को 6 विकेट से जीत लिया। सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच 25 सितंबर को हैदराबाद में खेला जाएगा।

नागपुर में टीम इंडिया ने जीती हैट्रिक
नागपुर के जामता स्टेडियम ने पहली बार भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 मैच की मेजबानी की है। यहां 13 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं। इनमें से 5 भारतीय टीम खेल चुकी है। उसने केवल 3 मैच जीते हैं। टीम इंडिया ने इस मैदान पर जीत की हैट्रिक बनाई है। इससे पहले टीम इंडिया ने यहां बांग्लादेश को 30 रन से और इंग्लैंड को 5 रन से हराया था।

Buland Chhattisgarh

Show More

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker