Uncategorized
Trending

अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृृणाल चौबे ने चौथी टीम के लिए की 21 हजार रूपए पुरस्कार की घोषणा

राजनांदगांव । महंत राजा सर्वेश्वरदास अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता में अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी मृणाल चौबे ने चौथा स्थान प्राप्त करने वाली टीम के लिए 21 हजार रूपए के ईनाम राशि घोषित की है। ये घोषणा उन्होंने महंत राजा सर्वेश्वरदास अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के 80वें आयोजन के उद्घाटन समारोह में मंच से किया। उन्होंने कहा कि हॉकी की नर्सरी को जितना दूं वह कम है। इस शहर के मैदान में मुझे हुनर मिला और मुझे अंतर्राष्ट्रीय हॉकी टीम में प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला। अब से देश में यह पहली प्रतियोगिता होगी जहां चौथा स्थान पाने वाली टीम को भी पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष चौथे स्थान पर आने वाली टीम को पुरस्कार देंगे।

गौरतलब है कि महंत राजा सर्वेश्वरदास अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के आयोजन का यह 80वां वर्ष है। यह टूर्नामेंट अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित हो रहा है। जिसमें देश की 24 दिग्गज टीमें शामिल हो रहीं हैं। 29 जनवरी को इस प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ। यहां मंच पर अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्री मृणाल चौबे भी मौजूद रहे। उनके द्वारा पुरस्कार की घोषणा किए जाने पर हॉकी एसोसिएशन के पदाधिकारी सदस्यों, वरिष्ठ खिलाडिय़ों, प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही खिलाडिय़ों और मौजूद लोगों ने आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। मृणाल चौबे ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए इसे अपना दायित्व बताते हुए शुभकामनाएं स्वीकार की।

Show More

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker