राज्यों में
Trending

Gaon Ki Beti Yojana 2023 : सरकार ने निकाली नई योजना, जानिये कैसे उठाये लाभ !

मध्य प्रदेश की बेटियों के लिए हमारे पास अच्छी खबर है। क्योंकि मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार स्नातक की पढ़ाई कर रही ऐसी बेटियों को स्वावलंबी बनाना चाहती है।

PUBLISHED BY – LISHA DHIGE

Gaon Ki Beti Yojana 2023 : मध्य प्रदेश की बेटियों के लिए हमारे पास अच्छी खबर है। क्योंकि मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार स्नातक की पढ़ाई कर रही ऐसी बेटियों को स्वावलंबी बनाना चाहती है। हालांकि यह गांव बेटी योजना (गांव की बेटी योजना) केवल ग्रामीण क्षेत्रों की लड़कियों के लिए है। इसके तहत पात्र लड़कियों को 500-500 रुपये प्रति माह मिलेंगे।

ताकि उन्हें पढ़ाई में किसी तरह की दिक्कत न हो। कार्यक्रम का मकसद गांव की ऐसी बेटियों को सपोर्ट करना है जो पढ़-लिखकर कुछ करना चाहती हैं। सरकार ने इस योजना की शुरुआत काफी पहले कर दी थी लेकिन जानकारी के अभाव में आज भी पात्र बेटियां इस योजना का लाभ नहीं उठा पाती हैं।

इसे पढ़े : CBSE Board Exam: 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम की आज से हुई शुरुवात…https://bulandchhattisgarh.com/11375/cbse-board-exam/

साल में 10 माह दी जाती है स्कॅालरशिप 

 Gaon Ki Beti Yojana 2023
Gaon Ki Beti Yojana 2023

गांव की बेटी योजना की खास बात यह है कि पात्र बेटियों को साल में 10 महीने के लिए 500 रुपये का वजीफा मिलता है। दरअसल, ग्रामीण इलाकों की लड़कियां आगे की पढ़ाई करना चाहती हैं। लेकिन कई बार पैसा उनकी पढ़ाई में बाधा बन जाता है।

गाँव की बेटी योजना का उद्देश्य उच्च शिक्षा के अंतर्गत आने वाले व्यय का प्रबंधन करना है। Gaon Ki Beti Yojana 2023 क्योंकि गांव की बेटियों के पास अक्सर पढ़ाई की सामग्री जैसे किताबें या पेंसिल आदि खरीदने के लिए पैसे नहीं होते। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह कार्यक्रम शुरू किया।

जरूर पढ़े : IB Recruitment : गृह मंत्रालय में निकली बंफर भर्ती !!

https://bulandmedia.com/5979/ib-recruitment/

क्या  है पात्रता ?

जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली ऐसी छात्राएं गांव बेटी योजना का लाभ उठा सकती हैं।Gaon Ki Beti Yojana 2023 जिन्होंने इंटर प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण किया है, इतना ही नहीं उनका स्नातक में प्रवेश भी आवश्यक है। यदि आप इन दोनों शर्तों को पूरा करते हैं तो आप मध्य प्रदेश छात्रवृत्ति पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं। इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है.

Vanshika Pandey

Show More

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker