spiritual

Falgun Poornima 2023 : जानिये इस बार कब है,  फाल्गुन पूर्णिमा !

हिन्दू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन फाल्गुन पूर्णिमा व्रत और स्नान आदि का विशेष महत्व होता है।

PUBLISHED BY – LISHA DHIGE

Falgun Poornima 2023 : हिन्दू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन फाल्गुन पूर्णिमा व्रत और स्नान आदि का विशेष महत्व होता है। भक्त इस दिन पवित्र नदी में स्नान करते हैं, इसके साथ ही इस दिन दान का भी विशेष महत्व होता है। फाल्गुन पूर्णिमा की शाम को चंद्रमा के साथ ही मां लक्ष्मी की भी विशेष पूजा होती है।

इस बार फाल्गुन पूर्णिमा के दिन प्रदोष काल में होलिका दहन होगा।फाल्गुन पूर्णिमा के दिन स्नान और दान का शुभ मुहूर्त कब है, इस दिन चंद्रोदय का समय क्या है और इस दिन पूजा का क्या महत्व है।

जानिए कब है फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि Falgun Poornima 2023

हिन्दू पंचांग में फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 6 मार्च 16:17 से अगले दिन 7 मार्च 18:09 तक रहेगी। इसलिए फाल्गुन मास की उदया तिथि 7 मार्च को है।

इसे पढ़े : Holashtak 2023 : जानिए होलाष्टक क्यों है अशुभ !

https://bulandchhattisgarh.com/11612/holashtak-2023/

Falgun Poornima 2023
Falgun Poornima 2023

फाल्गुन माह में चंद्रोदयका समय

फाल्गुन पूर्णिमा पर 8 मार्च को चंद्रोदय शाम 6 बजकर 19 मिनट पर होगा और चंद्रास्त 8 मार्च को सुबह 6 बजकर 44 मिनट पर होगा।

इस दिन स्नान-दान करने का शुभ मुहूर्त कब है?

फाल्गुन पूर्णिमा पर ब्रह्म मुहूर्त में अर्थात प्रातः 05:02 बजे से 05:51 बजे तक स्नान करें। Falgun Poornima 2023 इस दिन दो शुभ मुहूर्त बनते हैं। पहला अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:09 बजे से 12:56 बजे तक और दूसरा विजय मुहूर्त जो दोपहर 2:30 बजे से 3:17 बजे तक रहेगा।

जरूर पढ़े : Rangbhari Ekadashi 2023 : ये चमत्कारी उपाय करे, और अपनी सभी समस्याओं से मुक्ति पाये !

https://bulandhindustan.com/7554/rangbhari-ekadashi-2023/

जानिए क्या है फाल्गुन पूर्णिमा के दिन पूजा का महत्व 

फाल्गुन पूर्णिमा के दिन सुबह सत्यनारायण भगवान की कथा सुनते हैं और उनकी पूजा करते हैं। इससे घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। साथ ही अगर आपकी कुंडली में चंद्र दोष है तो फाल्गुन पूर्णिमा की रात चंद्रमा की पूजा जरूर करें और रात को चंद्रमा को अर्घ्य दें। इससे चंद्र दोष से मुक्ति मिलेगी।Falgun Poornima 2023इस दिन मां लक्ष्मी की भी विशेष रूप से पूजा की जाती है। इनकी पूजा करने से धन, समृद्धि और सुखी जीवन का आशीर्वाद मिलता है।

Vanshika Pandey

Show More

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker