Eye Care Tips: इन 9 चीज़ों से बढ़ाये अपने आँखों की रौशनी…
आजकल हर उम्र के लोगों में आंखों की समस्या हो रही है। ज्यादा समय टीवी, मोबाइल, लैपटॉप स्क्रीन पर बिताते हैं, जिससे आंखें बुरी तरह प्रभावित होती हैं। इससे आंखों से संबंधित कई समस्याएं होती हैं, जैसें- आंखों में जलन, आंखों से पानी आना आदि।

( PULISHED BY – SEEMA UPADHYAY )
Table of Contents
Eye Care Tips : आजकल हर उम्र के लोगों में आंखों की समस्या हो रही है। ज्यादा समय टीवी, मोबाइल, लैपटॉप स्क्रीन पर बिताते हैं, जिससे आंखें बुरी तरह प्रभावित होती हैं। इससे आंखों से संबंधित कई समस्याएं होती हैं, जैसें- आंखों में जलन, आंखों से पानी आना आदि। अगर आप लगातार 8-10 घंटे स्क्रीन पर काम करते हैं, तो आंखों की रोशनी कमजोर हो सकती है, लेकिन खानपान में आप कुछ चीजों को शामिल कर आंखों की रोशनी को बरकरार रख सकते हैं। आइए जानते हैं, आंखों की रोशनी के लिए डाइट में आप किन चीजों को शामिल कर सकते हैं।
आंवला है काफी फायदेमंद

आंखों के लिए आंवला वरदाना माना जाता है। इसमें विटामिन-सी और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो आंखों को स्वस्थ रखने में मददगार होते हैं। आप आंखों की सेहत के लिए डाइट में आंवला शामिल कर सकते हैं। चाहें तो आप आंवले का जूस पी सकते हैं या इसका मुरब्बा भी खा सकते हैं।
बादाम खाएं

बादाम में विटामिन-ई और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। यह आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए आप भीगे हुए बादाम का सेवन कर सकते हैं। रात में बादाम को भिगो दें, सुबह इसे छील कर खा सकते हैं।
यह भी पढ़े – bulandmedia.com/5363/winter-season/ Winter Season : सर्दियों में बनायें ये स्वादिष्ट पकवान !!
गाजर खाएं

गाजर आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद बीटा-कैरोटीन आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है।
मछली खाएं

मछली का सेवन आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आंखों के लिए काफी फायदेमंद होता है। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आप सालमन फिश खा सकते हैं। यह ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होता है। एक्सपर्ट के अनुसार, आपको हफ्ते में दो बार मछली का सेवन करना चाहिए।
हरी सब्जियों का सेवन करें

आंखों की रोशनी बरकरार रखना चाहते हैं, तो डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल कर सकते हैं। ये आयरन और पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं, जो आंखों के लिए बहुत ही जरूरी हैं।
अरबी खाएं

हेल्थ एक्सपर्ट्स आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए विटामिन-ए युक्त चीजें खाने की सलाह देते हैं। इसके लिए डाइट में अरबी को शामिल कर सकते हैं। अरबी में विटामिन-ए प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से आंखों की समस्या में आराम मिलता है।
ब्रोकली खाएं

आंखों के स्वास्थ्य के लिए ब्रोकली भी फायदेमंद है. ब्रोकली क्रूसिफेरस सब्ज़ी परिवार का हिस्सा है. जिनमें सल्फोराफेन होता है, इससे कैंसर का खतरा भी कम हो जाता है. ब्रोकली में विटामिन के, विटामिन सी, फोलेट, मैंगनीज और पोटेशियम होता है.
टमाटर खाएं

टमाटर भी आंखों के लिए फायदेमंद है. टमाटर में विटामिन ए पाया जाता है जिससे आंखों की रोशनी बढ़ती है. टमाटर में विटामिन सी और कॉपर भी होता है जिससे आंखे स्वस्थ रहती हैं.
शकरकंद खाएं

आंखों के स्वास्थ्य के लिए शकरकंद भी फायदेमंद है. सर्दियों में आपको शकरकंद जरूर खानी चाहिए. शकरकंद में विटामिन ए और विटामिन ई होता है. आंखों के लिए शकरकंद बहुत फायदेमंद होती है. आप शकरकंद को कच्चा या उबाल कर खा सकते हैं.
ऐसे करे अपनी आँखों की देखभाल –
- आँखों में गॉगल्स या यूवी प्रोटेक्टव लैंस वाले चश्मे का प्रयोग करें.
- आँखों में गुलाब जल डाले.
- ठन्डे पानी से आँखों को धोएँ.
- प्रतिदिन पपीता खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है.
- सेब का मुरब्बा खायें और उसके बाद दूध का सेवन करें ऐसा करने से आंखों की रोशनी तेज होती है.
- प्रतिदिन फल और सब्जियों का सेवन करने से आंखों की शक्ति बढ़ती है.
- प्रतिदिन यदि आप गाजर का जूस पीयें तो आंखों की रोशनी बढ़ेगी.
- सेब के सेवन करने और उसका जूस पीने से आंखों की ज्याति तेज होती है.
- कंप्यूटर पर काम करते समय स्क्रीन पर लगातार न देखें. 20 मिनट के बाद स्क्रीन से आंखे हटा लें एैसा करने से आंखों को आराम मिलता है.
- 1 मिनट में कम से कम 10 से 12 बार आंखों की पलकें झपकाते रहें. एैसा करने से आंखें रूखी नहीं रहती हैं.
- लेटकर या झुककर पढ़ना भी आंखों के लिए ठीक नहीं है. पढ़ते समय प्रकाश पीछे से आना चाहिए.
यह भी पढ़े – bulandchhattisgarh.com/10149/green-chilli-benefits/ Green Chilli Benefits: 1 हरी मिर्च में है पोषक तत्वों का खज़ाना, जानकर हो जाएंगे हैरान