Tourism
Trending

Jodhpur Famous Dishes: जोधपुर के 1 ऐसे जायके जिसके बिना अधूरी है आपकी यात्रा…

Jodhpur Famous Dishes: जोधपुर के मशहूर जायके, जिन्हें चखे बिना अधूरी है आपकी यात्रा

( PUBLISHED BY – SEEMA UPADHYAY )

Jodhpur Famous Dishes: राजस्थान का हर एक शहर अपनी अलग खासियत लिए हुए है। इन्हीं में से एक है जोधपुर, जो राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। सिर्फ बड़ा ही नहीं जोधपुर राजस्थान का काफी मशहूर और एतिहासिक शहर भी है। कई सारी विशेषताओं को समेटे हुए इस शहर को दो उपनामों ‘सन सिटी’ और ‘ब्लू सिटी’ के नाम से भी जाना जाता है। जोधपुर के चमकीले धूप के मौसम की वजह से इसे ‘सन सिटी’ नाम दिया गया है,

वहीं मेहरानगढ़ किले के आसपास बने नीले रंग के घरों की वजह से इसका’ब्लू सिटी’ भी नाम पड़ा। इस शहर आकर किलों-महलों का दीदार तो करें ही लेकिन अगर आपने यहां के मशहूर जायकों को नहीं चखा, तो जोधपुर की यात्रा मानो अधूरी ही है। दाल- बाटी चूरमा और केर सांगरी की सब्ज़ी तो पूरे राजस्थान की मशहूर है लेकिन इसके अलावा और क्या है यहां की खासियत, जान लें जरा इसके बारे में।

1. मिर्ची बड़ा

जोधपुर का मिर्ची बड़ा यहां के खास डिशेज़ में शामिल है। सुबह होते ही दुकानों पर कचौड़ी के साथ मिर्ची वड़े फ्राई होना शुरू हो जाते हैं जिसे खाने के लिए लोगों की लाइन लगती है। बारिश के मौसम में तो इनकी डिमांड और ज्यादा बढ़ जाती है। मिर्ची वड़ा नाम सुनकर इसे खाने का प्लान कैंसल न करें क्योंकि ये बिल्कुल भी तिखी नहीं होती। इसके अंदर आलू की चटपटी स्टफिंग होती है और ऊपर बेसन की लपेट। हरी-लाल चटनी के साथ इसका मज़ा दोगुना हो जाता है।

यह भी पढ़े – bulandmedia.com/5134/makhana/ Makhana : मखाना के फायदे व नुकसान !!

2. मावे की कचौरी

Jodhpur Famous Dishes
Jodhpur Famous Dishes

कचौरी के नाम पर आलू, प्याज, पनीर, मटर जैसे ऑप्शन ही जेहन में आते हैं लेकिन जोधपुर में इन सबके अलावा एक और जो बहुत ही मशहूर कचौरी मिलती है वो है मावे की। जिसका स्वाद मीठा होता है। मैदे में खोए की स्टफिंग होती है। जिसे फ्राई करने के बाद चाशनी में डाला जाता है। ये कचौरी लंबे समय तक खराब नहीं होती। तो इसे आप यहां खाने के अलावा पैक करा के भी ले जा सकते हैं।

3. पंचकूटा

केर, सांगरी. कुमठा, मिर्ची और अमचूर जैसी पांच चीजों को सुखाकर एक मिक्सर बनाया जाता है, जिसे पंचकूटा कहा जाता है। ये सूखा मिक्सर भी लंबे वक्त तक चलता है। सब्जी बनाने के लिए इसे भिगोकर तैयार किया जाता है। राजस्थान में हरी सब्जियों की कमी के चलते इस तरह के मिक्सर तैयार किए जाते हैं। पंचकूटा जोधपुर के साथ-साथ रेगिस्तानी इलाकों का भी एक खास डिश है।

4. माखनिया लस्सी

Jodhpur Famous Dishes
Jodhpur Famous Dishes

जोधपुर शहर की ज्यादात मिठाई की दुकानों पर आपको माखनिया लस्सी मिल जाएगी। इसके अलावा पुराने शहर की कुछ दुकानें माखनिया लस्सी के लिए सालों से मशहूर हैं। खट्टे-मीठे स्वाद और मक्खन से भरी माखनिया लस्सी देशी-विदेशी मेहमानों को भी बहुत भाती है। तो इसे भी यहां आकर जरूर चखें।

5. दाल बाटी चूरमा

जब भी जोधपुर के फेमस फूड की बात की जाए और उसमें दाल बाटी चूरमा शामिल ना किया जाए। ऐसा हो ही नहीं सकता। क्योंकि दाल बाटी चूरमा ना सिर्फ जोधपुर में लोकप्रिय है बल्कि पूरे भारत में लोगों सबसे पसंदीदा व्यंजनों में से एक है। दाल बाटी चूरमा को लुत्फ आप जोधपुर की सड़कों पर कहीं भी उठा सकते हैं। इसे पीली मसालेदार दाल और छोटे परतदार ब्रेड के टुकड़ों के साथ परोसा जाता है।

6. दही चाट 

Jodhpur Famous Dishes
Jodhpur Famous Dishes

जोधपुर की स्पेशल वेज डिशेज में सबसे ऊपर दही चाट भी आता है। अगर आपका कुछ चटपटा और लाइट खाने का मूड है, तो आप दही से बना चाट ट्राई कर सकती हैं। इसे आटा, उबले हुए मटर और आलू से बनाया जाता है। साथ ही, इसमें दही, चाट मसाला, चटनी, कटा हुआ प्याज और धनिया अन्य चीजों का भी फ्लेवर दिया जाता है। जोधपुर की इस फेमस चाट को आप घर पर भी आसानी से बना सकती हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दही चाट दिल्ली में भी काफी प्रसिद्ध है।

7. मलाई घेवरी

जोधपुर में घेवर भी बहुत पॉपुलर है, जिसे फेस्टिवल्स में लोग खाना बेहद पसंद करते हैं। इसे बनाते समय खोया और मलाई का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें पहले घेवर को बनाकर तैयार किया जाता है। इसके बाद मावा को लेयरिंग करने के लिए पहले मावा को गर्म करें और फिर उसे इलायची पाउडर और चीनी डालकर मिश्रण को घेवर के ऊपर फैला दिया जाता है। इस शहर की यात्रा के दौरान जोधपुर के इस प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड को आजमाना न भूलें।

यह भी पढ़े – bulandchhattisgarh.com/9673/green-coffee-for-weight-loss/ Green Coffee For Weight Loss: आप नहीं जानते होंगे, वज़न घटाने के ये तरीके???

Vanshika Pandey

Show More

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker