E- Paper

मुंबई से बस्तर आ रही महिला बाइक राइडर की दर्दनाक मौत

ट्रेलर से टकराई बाइक, इलाज के दौरान 24 वर्षीय रिद्धि ठक्कर ने तोड़ा दम।

बुलंद मीडिया | धमतरी।

मुंबई से बस्तर की ओर बाइक राइडिंग के लिए निकली महिला राइडर्स के समूह के सफर में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। धमतरी जिले के मरकाटोला के पास बाइक और ट्रेलर की टक्कर में 24 वर्षीय महिला बाइक राइडर रिद्धि ठक्कर गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, मुंबई से 23 महिला बाइक राइडर्स का समूह बस्तर की ओर रवाना हुआ था। इसी दौरान मरकाटोला के पास रिद्धि की बाइक एक ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

बस्तर पहुंचने से पहले थम गया सफर

23 महिला राइडर्स का यह समूह मुंबई से बस्तर की ओर यात्रा कर रहा था। रिद्धि ठक्कर भी इसी समूह का हिस्सा थीं। लेकिन मरकाटोला के पास हुए हादसे ने उनके सफर को हमेशा के लिए रोक दिया। घटना के बाद साथी राइडर्स और परिजनों में शोक की लहर है।

हादसे के बाद जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा परिजनों को घटना की सूचना दी गई। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और ट्रेलर-बाइक की टक्कर को लेकर आवश्यक कार्रवाई जारी है।

Buland Chhattisgarh

Show More

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker