AISECT कॉलेज बैकुंठपुर में संचालित “दृष्टि -The Guide of Youth” कोचिंग संस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को सफलता के गुर बताए

बैकुंठपुर, 29 जुलाई।
जिला कोरिया के AISECT कॉलेज, बैकुंठपुर में संचालित “दृष्टि -The Guide of Youth” कोचिंग संस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए करियर मार्गदर्शन एवं प्रेरणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला आबकारी अधिकारी श्री रमेश अग्रवाल, जिला श्रम अधिकारी सुश्री तनुजा माझी, आबकारी उप निरीक्षक श्री अभिषेक कमल, श्री सूरज यादव,आबकारी आरक्षक श्री महबूब आलम एवं श्री परवीन यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आईसेक्ट महाविद्यालय के संचालक श्री नरेश सोनी, कोचिंग संस्थान के डायरेक्टर एवं निदेशक श्री प्रशांत राजवाड़े, सह निदेशक श्री अरविंद मिश्रा, श्री आदर्श मिश्रा एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने विद्यार्थियों को UPSC, CGPSC, व्यापम, बैंकिंग, SSC एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की प्रभावी रणनीति, समय प्रबंधन, उत्तर लेखन, व्यक्तित्व विकास तथा साक्षात्कार की तैयारी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
वक्ताओं ने अपने प्रशासनिक एवं सेवा अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने, नियमित अध्ययन करने तथा अनुशासन एवं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रतिभा को परखने हेतु PSC, व्यापम,एस एस सी, बैंकिंग आदि परिक्षाओं में लिए जाने वाले प्रश्न पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें 100 प्रश्नों के उत्तर OMR शीट पर सही विकल्प के गोले को भरकर देना था. इसके लिए रमेश अग्रवाल जी ने विशेष प्रैक्टिस OMR शीट की व्यवस्था की थी.!
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं आकर्षक पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—
🥇 प्रथम– उर्मिला टोप्पो
🥈 द्वितीय – वर्षा यादव
🥉 तृतीय – पूर्णिमा राजवाड़े
चतुर्थ – रितेश कुमार
पंचम – अनेक सिंह
इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि कठिन परिश्रम, सकारात्मक सोच एवं सही मार्गदर्शन से कोई भी विद्यार्थी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से शासन द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं में अधिक से अधिक भाग लेकर अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने का आह्वान किया।
बैकुंठपुर के प्रसिद्ध युवा गायक सचिन गुप्ता ‘ डिम्मी ‘ ने देश भक्ति प्रेरणादायक मधुर गीत संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किया,
जिस पर पूरा परिसर करतल ध्वनि से गूंज उठा.
कार्यक्रम के अंत में कोचिंग संस्थान परिवार द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।
विद्यार्थियों ने कार्यक्रम को अत्यंत प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक बताते हुए भविष्य में भी ऐसे मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की।




