Uncategorized
Trending

फार्म हाउस से पंप-केबल चुराने वाले 2 चोर गिरफ्तार

रायपुर । थाना मंदिर हसौद के क्षेत्रांतर्गत ग्राम पिपरहठ्ठा में स्थित फार्म हाउस से बोर मोटर पंप, केबल वायर, एवं लपेटा पाईप चोरी करने वाले दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

प्रार्थी नरसिंह राठौर ने 29 मई को थाना मंदिर हसौद में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके फार्म हाउस से एक सिल्वर कंपनी का 1 एचपी का सबमर्सिबल मोटर पंप और 160 फीट लंबा केबल वायर चोरी हो गया है। प्रार्थी ने आसपास खोजबीन करने पर देखा कि दुसरे के खेत में लपेटा पाईप कटा हुआ पड़ा मिला। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 379 भादवि के तहत अपराध क्रमांक 430/24 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी मंदिर हसौद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू की। टीम ने पुराने चोरों की तस्दीक के साथ मुखबीर भी लगाए। इसी दौरान टीम को घटना में संलिप्त आरोपियों की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।

पुलिस ने अनिल भारती और तारचंद बांधे को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ की, जिसमें आरोपियों ने चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की 1 एचपी का सबमर्सिबल मोटर पंप, 160 फीट केबल वायर, एक मोटर साइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया। जब्त सामान की कुल कीमत लगभग 1,00,000/- रूपये है। आरोपियों के विरूद्ध धारा 34 भादवि जोड़कर कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. अनिल भारती (पिता: राजू लाल भारती, उम्र: 24 साल), निवासी बाहनाकाड़ी सतनामी पारा, थाना मंदिर हसौद, रायपुर।
  2. तारचंद बांधे (पिता: लहरी राम बांधे, उम्र: 29 साल), निवासी ग्राम अमेठी सतनामी पारा, थाना आरंग, रायपुर।
Vanshika Pandey

Show More

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker