Tourism

Punjab Tourism: पंजाब के 10 मशहूर टूरिस्ट स्पॉट

Punjab Tourist spots : पंजाब के 10 मशहूर व खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन, जानें कहां क्‍या देख सकते हैं आप

( PUBLISHED BY – SEEMA UPADHYAY )

TOURIST PLACES IN PUNJAB : सिखों का शहर पंजाब न सिर्फ अपनी दरियादिली, पहनावे और खान-पान के लिए मशहूर है, बल्कि यह अपने पर्यटन स्थल के लिए भी जाना जाता है। यहां स्थित दर्शनीय स्थल, समृद्ध इतिहास और प्रसिद्ध धार्मिक स्थल दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।

यहां हर साल लाखों की संख्या में देश-विदेश से पर्यटक घूमने आते हैं। अपने कई स्थलों के अलावा, पंजाब अपनी खाद्य संस्कृति और इतिहास के लिए भी जाना जाता है जिसका आप आनंद ले सकते हैं।

ऐसे में आइए जानते हैं पंजाब के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में खास बातें-

अमृतसर

अमृतसर एक ऐसा शहर है जहां दिन की शुरुआत गुरुद्वारों में आध्यात्मिक प्रार्थना के साथ होती है। हरमिंदर साहिब के नाम से प्रसिद्ध अमृतसर के इस प्रसिद्ध स्वर्ण मंदिर में हर साल लाखों पर्यटक आते हैं। यह सिख धर्म का आध्यात्मिक और सांस्कृतिक केंद्र है।

बैसाखी का त्योहार यहां बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। साथ ही यह शहर भारतीय इतिहास की एक दुखद घटना जलियांवाला बाग हत्याकांड और वाघा सीमा के लिए भी जाना जाता है। इसके अलावा अमृतसर शॉपिंग के लिए भी मशहूर है, यहां के हॉल मार्केट में आप एक से बढ़कर एक ट्रेडिशनल कपड़ों की शॉपिंग कर सकते हैं। अगर आप पंजाब घूमने का प्लान बना रहे हैं तो अमृतसर को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें।

चंडीगढ़

चंडीगढ़ भारत का एक केंद्र शासित प्रदेश है जो पंजाब के साथ-साथ हरियाणा की राजधानी भी है। चंडीगढ़ को सपनों का शहर भी कहा जाता है। यह शहर अपनी मासूमियत और खूबसूरती से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। अधिक ऊंचाई के कारण इस शहर का मौसम हमेशा अनुकूल बना रहता है।

यहां आप कई पर्यटन स्थलों का लुत्फ उठा सकते हैं। चंडीगढ़ का सबसे प्रमुख पर्यटन स्थल रोज गार्डन है, जो अपने मनोरम दृश्य से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां लगभग 825 प्रकार के फूल और 32500 प्रकार के पेड़ मिलते हैं। इस गार्डन को जाकिर हुसैन गार्डन के नाम से भी जाना जाता है। इसके साथ ही यहां फन सिटी और रॉक गार्डन जैसी घूमने की कई जगहें हैं।

जालंधर

घूमने के लिए भी पंजाब का यह शहर बेस्ट ऑप्शन है। इस खूबसूरत शहर में आप देवी तालाब, मंदिर, वंडरलैंड थीम पार्क, सेंट मैरी कैथेड्रल, चर्च, निक्कू पार्क, इनाम नासिर मस्जिद, रंगीला पंजाब हवेली, पुष्पा गुजराल साइंस सिटी और माता शीतला मंदिर घूम सकते हैं। आकर्षण के केंद्र हैं, जहां हर साल लाखों पर्यटक घूमने आते हैं।

आनंदपुर साहिब गुरुद्वारा

सिखों के प्रमुख धार्मिक स्थलों में आनंदपुर साहिब गुरुद्वारा का स्थान सबसे ऊंचा है। कहा जाता है कि गुरु गोबिंद सिंह ने अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा यहां बिताया था और इस पवित्र स्थान पर खालसा पंथ की स्थापना की थी। इस गुरुद्वारे के बारे में मान्यता है कि जो भी भक्त यहां मन्नत लेकर आता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। गुरुद्वारे के पहाड़ों की भव्य बनावट, सुंदरता और मनोरम दृश्य पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। यह पंजाब के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है।

लुधियाना

अगर आप पंजाब घूमने का प्लान बना रहे हैं तो लुधियाना को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें। यह पंजाब के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। सतलुज नदी के किनारे बसा यह शहर अपने मनोरम दृश्य से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।
यहां घूमने के लिए लोधी किला, महाराजा रणजीत सिंह वॉल म्यूजियम, टाइगर जू, फिल्लौर गार्डन, नेहरू गार्डन जैसे बेहतरीन पर्यटन स्थल हैं।

पटियाला

पटियाला पंजाब राज्य का चौथा सबसे बड़ा शहर है, जो कई पर्यटन स्थलों का केंद्र है। पटियाला में आप मोती बाग पैलेस, फोर्ट एंड्रोन, रंग महल और शीश महल का शानदार नजारा देख सकते हैं। इसके साथ ही पर्यटक काली मंदिर, दरबार हॉल, बीर मोती बाग, किला मुबारक परिसर और लछमन झूला भी देख सकते हैं।

भटिंडा

भटिंडा पंजाब के सबसे पुराने शहरों में से एक है। बठिंडा अपने अहम इतिहास के साथ आकर्षण का केंद्र भी है। यहां आप किला मुबारक, बाहिया किला, चेतक पार्क, जूलॉजिकल गार्डन, धोबी बाजार के शानदार नजारे का लुत्फ उठा सकते हैं।

कपूरथला

यह पंजाब का एक प्रसिद्ध शहर और पर्यटन स्थल का एक आकर्षक स्थान है। यहां आप महाराजा जगजीत सिंह पैलेस, जगजीत सिंह क्लब, कंजली वेटलैंड और शालीमार गार्डन के शानदार नजारे का लुत्फ उठा सकते हैं। आपको बता दें कि कांजली वेटलैंड अमृतसर से 68 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह प्रेमियों के घूमने के लिए भी जाना जाता है।

पठानकोट

पाकिस्तान से सटे पंजाब के गुरदासपुर जिले में स्थित पठानकोट घूमने की बेहतरीन जगह है। अगर आप पंजाब घूमने का प्लान बना रहे हैं तो पठानकोट को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें। यहां आप मुक्तेश्वर मंदिर, आशापूर्णी मंदिर, काठगढ़ मंदिर और काली माता मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। इसके अलावा आप नूरपुर किला, रणजीत सागर बांध, हाइड्रोलिक रिसर्च स्टेशन आदि जगहों का नजारा देख सकते हैं।

Vanshika Pandey

Show More

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker