spiritual
Trending

Dev Diwali Kashi : गंगा आरती,घाटों पर शंखनाद,शिव के मंत्रों का उद्घोष

हर साल की तरह इस साल भी कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि पर देव दीपावली का पर्व मनाया जाता है।काशी में देव दीपावली का पर्व बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया जाता है .. पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन स्वयं देवताओं ने काशी में आकार दिवाली मनाई थी, इसीलिए ऐसा माना जाता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन हमेशा देवता पृथ्वी पर आकर दिवाली मनाते हैं। इस दिन दीपदान करने का भी विशेष महत्व माना जाता है।

और इस बार देव दीपावली का पावन पर्व काशी में 27 नवम्बर को मनाया जाएगा…. काशी की विश्व प्रसिद्ध देव दीपावली देखने के लिए यदि आप घाटों पर नहीं पहुंच पाते हैं और गंगा आरती के साथ देव दीपावली में शामिल होने से वंचित रह जाते हैं तो प्रशासन आपके लिए देव दीपावली देखने का ख़ास प्रबंध कर रही है।

काशी में छह प्रमुख स्थानों पर बड़ी स्क्रीन पर देव दीपावली और गंगा की महाआरती देखने का प्रबंध किया गया है।

Vanshika Pandey

Show More

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker