business / finance

Mahindra Car Offers 2023 : महिंद्रा दे रहा है बेस्ट ऑफर !

PUBLISHED BY – LISHA DHIGE

Mahindra Car Offers 2023 : पूरे देश की सुप्रसिद्ध वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा अप्रैल में अपनी कुछ फ्लैगशिप एसयूवी पर भारी छूट दे रही है। कार निर्माता ने इस महीने 50,000 रुपये से ज्यादा के बेनिफिट्स का ऐलान किया है, जो कि मॉडल के आधार पर तय होगी । कंपनी Mahindra Thar, XUV300, Bolero, Bolero Neo SUV और Marazzo MPV जैसे मॉडलों पर छूट दे रही है। कार निर्माता ने इस महीने अपने बेनिफिट स्कीम में XUV700, Scorpio-N, Scorpio Classic और XUV400 जैसे मॉडलों को शामिल नहीं किया है। 

कंपनी सबसे बड़ी छूट Mahindra XUV300 और Bolero Neo एसयूवी पर दे रही है। महिंद्रा की इन कारों पर 52,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। साथ ही साथ ऑफर के तहत मिलने वाले बेनिफिट्स में नकद छूट, एक्सचेंज बोनस और मुफ्त एक्सेसरी पैक भी शामिल हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि अप्रैल में किस मॉडल पर कितना और कितना डिस्काउंट मिल रहा है।

Mahindra Car Offers 2023
Mahindra Car Offers 2023

कंपनी की सबसे पॉपुलर कारों में से एक है। महिंद्रा अब थार 4X4 एसयूवी के पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट पर 40,000 रुपये तक का लाभ दे रही है। अगर आपका सपना थार खरीदने का है तो अभी इसे खरीदने का सही समय है। साल के शुरूआत में कंपनी ने थार का रियर व्हील मॉडल भी लॉन्च किया था, जो थार की सबसे किफायती कीमत में आने वाली एसयूवी कार बन गई है।

इसे पढ़े : Interesting Facts: ये है विश्व की 6 सबसे रहस्यमयी जगह जिनकी पहेली आज भी अबूझ….https://bulandhindustan.com/8061/interesting-facts/

Mahindra Bolero Neo

Mahindra Bolero Neo, कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी Bolero का एक ज्यादा शहरी वर्जन है। इस अप्रैल के महीने में इस कार पर 48,000 तक की छूट दे रही है। बेनिफिट्स के तहत, बोलेरो नियो खरीदार 36,000 रुपये तक की नकद छूट का लाभ उठा सकते हैं। वे 12,000 रुपये के एक्सेसरी पैकेज का विकल्प भी चुन सकते हैं। Mahindra Car Offers 2023 महिंद्रा बोलेरो नियो खरीदार चुनिंदा वैरिएंट्स पर 25,000 रुपये तक की एक्सचेंज छूट भी हासिल कर सकते हैं।

Mahindra Car Offers 2023
Mahindra Car Offers 2023

Mahindra XUV300

Mahindra XUV300 सब-कॉम्पैक्ट SUV के डीजल वैरिएंट पर डिस्काउंट मिल रहा है। यह 40,000 रुपये तक की नकद छूट के अलावा 12,000 रुपये के मुफ्त एक्सेसरी पैकेज के साथ पेश किया जा रहा है।Mahindra Car Offers 2023 इस महीने महिंद्रा XUV300 पर ओवरऑल छूट बोलेरो एसयूवी के जितनी है और यह 52,000 रुपये तक जाती है।

जरूर पढ़े : Atique Ahmad Murder : विश्व हिंदू परिषद ने अतीक केस में खोले गहरे राज !https://bulandchhattisgarh.com/12944/atique-ahmad-murder/

Vanshika Pandey

Show More

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker