spiritual

Hartalika Teej 2023 : इस व्रत को करने से मिलेंगे, शिव जैसे पति..

PUBLISHED BY – LISHA DHIGE

Hartalika Teej 2023 : हिन्दुओं का एक प्रसिद्ध त्योहार हरतालिका तीज है इस त्योहार में महिलाओ की महत्वपूर्ण भूमिका होती है यह त्योहार नेपाल और भारत दोनों जगह मनाया जाता है यह त्योहार भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन को पूर्णतयः समर्पित है। इस दिन महिलाएं पूरा दिन व्रत रखती है

तथा हरतालिका के दिन निर्जला व्रत रखा जाता है निर्जला व्रत का आशय है की पुरे दिन बिना पानी पिए व्रत रखा जाता है इस व्रत को सर्व प्रथम माता पार्वती ने भगवान शंकर को पति के रूप में पाने के लिए यह व्रत रखा था, इसलिए जो महिला इस व्रत को करती है, उन्हें सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

Hartalika Teej 2023

हरतालिका तीज का त्योहार भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष तृतीया को मनाया जाता है इस दिन भगवान शंकर Hartalika Teej 2023 और माता पार्वती की प्रतिमा को रेत से बनाया जाता है और वैवाहिक आनंद और संतान के लिए पूजा की जाती है।

यह भी पढ़े – http://bulandhindustan.com/7979/skin-care-tips-for-summer/ Skin Care Tips For Summer: गर्मियों में त्वचा को हाइड्रेट और चमकदार रखने के लिए बेस्ट है ये 4 ऑइल

हरतालिका तीज व्रत का पौराणिक महत्व

पौराणिक कथा के अनुसार उनके पिता हिमालय ने उनका विवाह भगवान विष्णु से करने प्रस्ताव रखा तब माता ने भगवान विष्णु से विवाह करने से इंकार कर दिया। क्योंकि माता पार्वती भगवान शिव से विवाह करना चाहती थी। एक देवी पार्वती की सहेली ने उन्हें भगवान शिव से विवाह करने के लिए तपस्या करने को कहा।

Hartalika Teej 2023
Hartalika Teej 2023

माता पार्वती ने रेत से एक शिव लिंग बनाया और घोर तपस्या की। तपस्या के दौरान माता ने ना तो कुछ खाया और ना ही कुछ पीया। भगवान शिव, देवी पार्वती की तपस्या से प्रसन्न हुए तथा देवी पार्वती को दर्शन दियें। तब भगवान शिव ने माता पार्वती से विवाह करने का वचन दिया। तब से इस दिन को हरतालिका तीज से रूप में मनाया जाने लगा।

यह भी पढ़े – http://bulandchhattisgarh.com/12816/ganesh-chaturthi-2023/ Ganesh Chaturthi 2023 : इस पूजा विधि से दूर होंगे, आपके सारे कष्ट !

Vanshika Pandey

Show More

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker