spiritual

Surya Gochar 2023 : इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क !

PUBLISHED BY – LISHA DHIGE

Surya Gochar 2023: 15 मार्च की तारीख का मतलब है कि कल सूर्य मीन राशि में गोचर करेगा। इनके गोचर से कई राशियों के जीवन में अहम बदलाव होंगे। वहीं जब सूर्य राशि परिवर्तन करते हैं तो इसे संक्रांति कहते हैं। मीन राशि के स्वामी बुध हैं और सूर्य को आत्मा और सम्मान का कारक माना जाता है। तो आइए आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि सूर्य के मीन राशि में गोचर करने पर किन राशियों का ध्यान रखना चाहिए।

सूर्य के मीन राशि में गोचर से इन राशियों को रहना होगा सावधान 

1. मेष राशि 

मेष राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर आपके वैवाहिक जीवन में कलह लेकर आया है। पारिवारिक जीवन में असमंजस की स्थिति बन सकती है। आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा, Surya Gochar 2023ख़र्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कार्यक्षेत्र में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधान रहें।

जरूर पढ़े : Shani Surya Yuti : सूर्य-शनि की युति शुभ नहीं है इन राशियों के लिए, जरूर करें ये उपाय !https://bulandhindustan.com/7582/shani-surya-yuti/

Surya Gochar 2023
Surya Gochar 2023

2. सिंह राशि Surya Gochar 2023

सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर मिश्रित परिणाम लेकर आया है। अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें, आपको अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। नौकरीपेशा जातक सावधानी से काम लें। आपके कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं। आने वाले समय में आपको अवश्य ही सफलता प्राप्त होगी।

3. कन्या राशि 

कन्या राशि वालों के लिए सूर्य गोचर ठीक नहीं रहेगा. लव पार्टनर के साथ वाद-विवाद हो सकता है. बहस और अहंकार करने से बचें. पारिवारिक रिश्तों में कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती है. 

इसे पढ़े : Navratri 2023: इस दिन बन रहे नौ महासंयोग से होगी धन में वृद्धि, जाने पूजन विधि https://bulandchhattisgarh.com/11968/navratri-2023-9/

4. धनु राशि 

धनु राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर मिश्रित परिणाम लेकर आया है। घर का वातावरण आध्यात्मिक रहेगा। गृहस्थ जीवन में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आप अपने वरिष्ठ अधिकारियों से बहस कर सकते हैं

5. मकर राशि 

मकर राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर ठीक रहेगा। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। गुस्सैल स्वभाव आपके खुद के बनते हुए काम बिगाड़ सकता है। भाई-बहनों के साथ संबंध बेहतर होंगे। स्वास्थ्य को कम मत समझो। आर्थिक स्थिति में आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

Vanshika Pandey

Show More

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker