spiritual

Khandoba utsav 2023 : राजिम मराठा समाज द्वारा धूमधाम से मनाया गया खंडोबा उत्सव !!

PUBLISHED BY – LISHA DHIGE

Khandoba utsav 2023 : क्षत्रिय समाज के लोगो को मराठा कहा जाता है, मराठा महाराष्ट्र की क्षत्रिय जाती है क्षत्रिय मराठा समाज की आनबान शान महाराज छत्रपति शिवाजी भोसले है पुरे देश की शान है शिवाजी जी महाराज |

महाराष्ट्र पर अलग अलग कालखंड में और अलग अलग क्षेत्रो में जिन जिन क्षत्रिय राजवंशो ने राज किया उनकी संख्या 96 है तो इन महाराष्ट्र पर राज करने वाले क्षत्रिय राजवंशो के वंशज मराठा कहलाते हैं |

Khandoba utsav 2023


और वैसे ही हमारे छत्तीसगढ़ में गरियाबंद जिले के राजिम को प्रयागराज कहा जाता है और महानदी के तट पर मराठो का मंदिर मार्तण्ड मल्हारी खंडोबा व आई तुलजाभवानी स्थित है जो की मराठो के लिये गर्व की बात है कि उनके कुलदेवी देवता का आशीर्वाद उनके साथ सदैव रहता है
प्रतिवर्ष मकर संक्रान्ति के बाद आने वाले पहले रविवार को मराठा समाज राजिम के द्वारा अपने कुलदेवी देवता के मंदिर का स्थापना समारोह हर्ष के साथ मनाया जाता है |
प्रतिवर्ष जैसे ही इस वर्ष धूमधाम से स्थापना समारोह बनाया गया है जो कि 15 \ 01\ 2023 को पूरी तरह संपन्न हुआ



मुख्यअतिथि श्री अमितेश शुक्ला जी और विशेष अतिथि रेखा सोनकर जी तथा छत्तीसगढ़ मराठा समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण घटागे और महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती कविता बाबर उपस्थित थे तथा मराठा समाज के पूर्व अध्यक्ष श्री राजेश महडिक जी भी उपस्थित थे राजिम मराठा समाज के अध्यक्ष श्री ललित महाडिक जी संरक्षक श्री राघोबा महाडिक तथा महिला मित्र मंडल की अध्यक्ष श्री मति गंगोत्री पालकर व समिती के समस्त पदाधिकरी और नगर के लोग भी उपस्थित थे

Vanshika Pandey

Show More

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker