spiritual
राम मंदिर से चढ़ावा चोरी, श्रद्धालुओं में आक्रोश
राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय को लेकर एक नया घटनाक्रम सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, इन दिनों एकांतवास में रह रहे चंपत राय ने अपने कुछ करीबी लोगों से बातचीत के दौरान भावुक प्रतिक्रिया व्यक्त की।
बताया जा रहा है कि उन्होंने कहा कि अयोध्या में उनकी सेवा अब पूरी हो चुकी है और वह किसी भी प्रकार का कलंक अपने साथ लेकर नहीं जाना चाहते। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि जिन लोगों पर उन्होंने भरोसा किया, उन्हीं से उन्हें विश्वासघात का सामना करना पड़ा।
चंपत राय के इस कथित बयान के बाद राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर चर्चाओं का दौर और तेज हो गया है। हालांकि, उनके बयान को लेकर अभी तक ट्रस्ट की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।







