spiritual
Trending

Rangbhari Ekadashi : महादेव के जयकारों से गली-गली में छाया भक्ति का रंग

रंगभरी एकादशी के पावन अवसर पर शुक्रवार को वाराणसी में पूर्व महंत आवास से भगवान महादेव और माता गौरा की भव्य पालकी यात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकली इस यात्रा में महादेव-गौरा नगर भ्रमण पर निकले, जिसका दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े।

पालकी यात्रा के दौरान गलियां “हर-हर महादेव” के जयघोष से गुंजायमान हो उठीं। श्रद्धालुओं ने अबीर-गुलाल उड़ाकर भगवान का स्वागत किया और भक्ति गीत गाते हुए पूरे वातावरण को शिवमय बना दिया। कई स्थानों पर लोगों ने अपने घरों से ही पालकी पर गुलाल अर्पित कर श्रद्धा व्यक्त की।

यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार व्यवस्था पर नजर बनाए हुए थे।

रंगभरी एकादशी का यह पर्व काशी में विशेष महत्व रखता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव माता पार्वती को गौना कराकर काशी लाते हैं, जिसके उपलक्ष्य में यह परंपरागत पालकी यात्रा निकाली जाती है। इस अवसर पर पूरा शहर भक्ति, आस्था और उत्साह के रंग में रंगा नजर आया।

Buland Chhattisgarh

Show More

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker