राष्ट्रीय
Trending

Ayodhya : जानिये क्यों अयोध्या राम मंदिर को उड़ाने की साजिश कि गई !!

बिहार से निर्माणाधीन अयोध्या राम मंदिर को उड़ाने की साजिश रची जा रही थी। इस बात की भनक सुरक्षा एजेंसियों को लग गईं।

PUBLISHED BY – LISHA DHIGE

Ayodhya : बिहार से निर्माणाधीन अयोध्या राम मंदिर को उड़ाने की साजिश रची जा रही थी। इस बात की भनक सुरक्षा एजेंसियों को लग गईं। इसके बाद बेहद सधे तरीके से NIA की टीम ने शुक्रवार की रात बिहार में धावा बोल दिया। छापेमारी में 8 लोग NIA के हत्थे चढ़ गए जिसमें बदनाम संगठन PFI का सरगना रियाज मारूफ भी शामिल है। इस दौरान इन सबसे पूछताछ भी की गई। NIA की टीम ने छापेमारी को चकिया थाना के कुंअवा गांव में अंजाम दिया। इस दौरान 8 संदिग्धों को हिरासत में ले लिया गया। इस दौरान स्थानीय पुलिस की टीम भी NIA के साथ थी।

शुक्रवार की देर रात NIA की टीम ने कुंअवा गांव में सघन छापामारी कर आठ लोगो को हिरासत में ले लिया और पूछताछ के लिए पटना ले गई।Ayodhya आपको बता दें कि इसी 31 जनवरी को नेपाल के जनकपुर धाम के गंडकी नदी से चले शालिग्राम पत्थर को पूर्वी चम्पारण के रास्ते अयोध्या ले जाया गया। Ayodhyaपूर्वी चम्पारण के चकिया होकर शालिग्राम के गुजरते समय सोशल मीडिया फेसबुक पर वीडियो कॉल कर धमकी देने का एक वीडियो सामने आया।

Ayodhya
Ayodhya

जानकारी के अनुसार हिरासत में लिए गए लोगों में PFI का सरगना रियाज मारूफ भी शामिल है। रियाज तका नाम पिछले साल पटना के फुलवारीशरीफ में PFI के ट्रेनिंग सेन्टर चलाने में भी सामने आया था।Ayodhya उस दौरान भी NIA की पटना, लखनऊ और दिल्ली की टीम ने चकिया के कुंअवा गांव में छापेमारी की थी, लेकिन रियाज मारूफ उनके हाथ नहीं आया। हालांकि इस कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Ayodhya

अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को लेकर फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर बिहार में NIA की रेड हुई है। बताया जा रहा है कि PFI के सदस्य सुल्तान उस्मान खान ने अपने फेसबुक अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें उसने देवशिला की यात्रा का वीडियो डाला है। और कहा है कि बाबरी मस्जिद पर दावा बरकरार रहेगा। इस देवशिला से अयोध्या में रामलला-माता जानकी की मूर्ति बनेगी।

इसे पढ़े : Gold Price 2023 : बजट के अलगे दिन सोने चाँदी की कीमतों में आया जबरदस्त उछाल !!

https://bulandmedia.com/5688/gold-price-2023-2/

मोतिहारी

शनिवार सुबह बिहार और झारखंड की NIA की टीम ने मोतिहारी में दबिश दी। टीम ने कई जगहों पर रेड डाली। छापेमारी जिले के चकिया मेहसी क्षेत्र में कार्रवाई हुई है।

NIA ने 3 संदिग्ध युवकों को हिरासत में भी लिया है। NIA ने अभी इस बात की पुष्टि नहीं की है कि ये कार्रवाई क्यों की गई है।

तीनों से NIA की टीम पूछताछ कर रही। टीम ने प्रतिबंधित संगठन PFI के राज्य सचिव रेयाज के घर पर भी छापेमारी की। वह चकिया थाना क्षेत्र के कुअवा गांव का रहने वाला है। वहीं, मेहसी थाना के इमाम पट्टी से भी कुछ संदिग्ध युवकों को उठाया गया है।

मोतिहारी एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने पुष्टि करते हुए कहा कि मोतिहारी पुलिस और NIA का जॉइंट ऑपरेशन था। जिसमें 3 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही हैं।

कौन है सुल्तान उस्मान खान

सुल्तान उस्मान ने शिलाओं की यात्रा का वीडियो शेयर कर भड़काऊ बयान दिया। जिसमें वो कह रहा है कि ये वो पत्थर है जो RSS के मंदिर के लिए जा रहा है। जो हमारी बाबरी मस्जिद के ऊपर बनेगा। आज ले जा रहे हो पत्थर तो ले जाओ, लेकिन बाबरी मस्जिद की दावेदारी कायम रहेगी।

Ayodhya
Ayodhya

लगातार भड़काऊ पोस्ट कर रहा था सुल्तान उस्मान

2 दिन पहले उसने अपने फेसबुक पेज पर लिखा था कि बाबरी मस्जिद वाले वीडियो पर कोई विरोध कर रहा है तो करने दीजिए , विरोध करना सबका अधिकार है, आप लोग उनसे लड़िए मत किसी प्रकार की हिंसा में नहीं पड़िए। और रही बात जिन लोगो ने गालियां दी है, उसका हिसाब उन्हें चुकाना पड़ेगा , आप लोग सब्र कीजिए।

जरूर पढ़े : Amul Milk Prices : अमूल दूध की कंपनी ने दिया ग्राहकों को झटका…https://bulandchhattisgarh.com/10959/amul-milk-prices/

30 दिसंबर 2022 को उस्मान ने फेसबुल पर नेता प्रशांत किशोर के साथ अपनी एक फोटो शेयर की थी। पोस्ट में उसने लिखा- मुस्लिम समाज के राजनैतिक मुद्दे एवं राजनैतिक शोषण एवं समस्याओं पर राजनीतिक सलाहकार प्रशांत किशोर के द्वारा चलाए जा रहे जन सुराज के पद यात्रा अभियान में जाकर उनसे मुलाकात की एवं अपने क्षेत्र के मुस्लिम समाज के समस्याओं से उन्हें अवगत कराया और अल्पसंख्यक समाज से सम्बन्धित उनके विचार को समझने की कोशिश की। बहुत सारी नई चीजें सीखने को मिली।

Vanshika Pandey

Show More

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker