राष्ट्रीय

Weather : 3 दिन कड़ाके की सर्दी का अलर्ट !!

चंडीगढ़ में पारा सामान्य से 10 डिग्री कम रहा, जबकि रविवार को शनिवार के मुकाबले 3 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया। सोमवार को हल्की धुंध के साथ मौसम साफ रहेगा।

PUBLISHED BY – LISHA DHIGE

चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। चंडीगढ़ – पंजाब में रविवार इस सीजन में राज्य में अब तक का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। 2020 के बाद अब औसत अधिकतम तापमान 11 डिग्री मापा गया है।

पंजाब में बठिंडा सबसे ठंडा जिला रहा। यहां रोजाना का तापमान 9 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 3 डिग्री रहा। मोगा में अधिकतम तापमान 9.2 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं दिन और रात के तापमान में महज 5 से 7 डिग्री का ही अंतर है।

चंडीगढ़ मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में 28 दिसंबर तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। 29 दिसंबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कड़ाके की सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद है। 28 दिसंबर की रात को एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर 29 दिसंबर को महसूस किया जाएगा।

चंडीगढ़ में पारा सामान्य से 10 डिग्री कम रहा, जबकि रविवार को शनिवार के मुकाबले 3 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया। सोमवार को हल्की धुंध के साथ मौसम साफ रहेगा। वहीं, शिमला मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल ने कहा कि 26 और 27 दिसंबर को किन्नौर, लाहौल स्पीति, चंबा और कुल्लू के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है।

5059 वाहन अटल टनल के आर-पार हुए
1612 वाहन अटल टनल पार कर लाहुल स्पीति पहुंचे
3447 वाहन अटल टनल पहुंचकर मनाली वापस आए
हरियाणा में सिवियर कोल्ड डे

औसत दैनिक तापमान सामान्य से 7.8 डिग्री सेल्सियस कम था। 24 घंटे में इसमें 2.8 डिग्री की कमी आई। महेंद्रगढ़, फरीदाबाद, पलवल, रेवाड़ी, नूंह के अलावा 17 जिलों में दिन का पारा 15 डिग्री से नीचे रहा। मौसम विज्ञान ब्यूरो ने सोमवार के लिए राज्य में कोल्ड डे, कोहरे और शीतलहर की नारंगी चेतावनी जारी की है।

वहीं, मंगलवार के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है। कुछ इलाकों में ठंड की भी संभावना है। औसतन तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। भीषण ठंड वाला दिन तब होता है जब रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहता है और दिन का तापमान सामान्य से 6.4 डिग्री कम रहता है।

Vanshika Pandey

Show More

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker