मनोरंजन

Avatar 2 ने हिला डाला पूरा बॉक्स ऑफिस…..

हॉलीवुड सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्म अवतार: द वे ऑफ वॉटर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. यह साल 2009 में आई अवतार का सीक्वल है

PUBLISHED BY – LISHA DHIGE

हॉलीवुड सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्म अवतार: द वे ऑफ वॉटर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. यह साल 2009 में आई अवतार का सीक्वल है। पहली फिल्म के बाद से दर्शक इसके सीक्वल का इंतजार काफी समय से कर रहे थे। अवतार: द वे ऑफ वॉटर ने पहले दिन से ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए रखा है। ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक इस फिल्म की एडवांस बुकिंग में भारी इजाफा हुआ है. अवतार: द वे ऑफ वॉटर को पूरे भारत में 3800 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है, जिसके रोजाना 17000 हजार शो हैं।

ऐसे में अब अवतार: द वे ऑफ वॉटर के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रिपोर्ट आ गई है. फिल्म ने भारत में पहले दिन 30-40 करोड़ रुपये की ओपनिंग की है। हालांकि ये अनुमानित आंकड़े हैं। अंग्रेजी वेबसाइट हॉलीवुड लाइफ के मुताबिक अवतार: द वे ऑफ वॉटर ने पहले दिन पूरे भारत में कुल 4,41,960 की बिक्री की है। जिससे फिल्म के 30-40 करोड़ रुपये में ओपन होने की संभावना है।

बताया जा रहा है कि फैंस के बीच अवतार: द वे ऑफ वॉटर को लेकर काफी क्रेज है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अवतार 2 की एडवांस बुकिंग 10 दिन पहले ही शुरू हो गई थी। अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला की खबर के मुताबिक, 3 नेशनल चेन पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस ने दो दिन पहले तक 2 लाख 75 हजार एडवांस टिकट बेचे थे। आपको बता दें कि 13 साल पहले रिलीज हुई अवतार करीब 237 मिलियन डॉलर में बनी थी। वहीं, अवतार: द वे ऑफ वॉटर को बनाने में 350 मिलियन डॉलर खर्च किए गए हैं। फिल्म का निर्देशन जेम्स कैमरून ने किया है।

Vanshika Pandey

Show More

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker