spiritual

शुरू हुआ आज से भाद्रपद मास

वैदिक कैलेंडर के अनुसार आज से यानी 13 अगस्त से भाद्रपद मास शुरू हो गया है. आइए जानते हैं इस महीने कौन से काम करने चाहिए और कौन से नहीं।

Published By- Komal Sen

यह काम भाद्रपद के महीने में करना चाहिए


1- इस महीने गणेश चतुर्थी आती है। इसलिए ज्ञान, बुद्धि और विद्या के लिए इस महीने भगवान गणेश की पूजा करें। साथ ही गणेश जी की स्थापना करें। उन्हें दूर्वा और मोदक का भोग लगाएं। महीने भर सात्विक रहें। ऐसा करने से आपको गणेश जी की कृपा प्राप्त होगी। साथ ही आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

2- वैदिक ज्योतिष के अनुसार भाद्रपद मास में स्नान-दान का विशेष महत्व है। इस माह पवित्र नदी में स्नान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। भाद्रपद के महीने में जरूरतमंद और गरीबों को दान देना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
3- इस पूरे महीने में श्रीकृष्ण को पंचामृत से स्नान कराना चाहिए। ऐसा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही जिन लोगों को संतान सुख नहीं होता है, वे लोग विधि विधान से श्रीकृष्ण की जयंती इसी माह में मनाएं। ऐसा करने से संतान प्राप्ति के योग बनते हैं।

4- भाद्रपद के महीने में गोमूत्र की कुछ बूंदों को पानी में मिलाकर स्नान करने से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं।

5- इस माह श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए शुभ है। इसके साथ ही लड्डू गोपाल और शंख की स्थापना से घर में वास्तु दोष नष्ट होते हैं और धन और समृद्धि का वास होता है।

इन चीजों को करने से बचें


1- भाद्रपद के महीने में कच्ची चीजें खाने से बचें. दही का प्रयोग सख्त वर्जित है। हालांकि आप पंचामतृता का सेवन कर सकते हैं।

2- भाद्रपद के महीने में लहसुन, प्याज, मांस, मछली और तामसिक भोजन के सेवन से बचना चाहिए।

3- भाद्रपद के महीने में गुड़, दही या इससे बनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए. अगर आप इन चीजों का सेवन करते हैं तो आपकी सेहत खराब हो सकती है।

Buland Chhattisgarh

Show More

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker