राष्ट्रीय

Uttar Pradesh : बेहतर कनेक्टिविटी से उत्तर प्रदेश ने विकास को दी नई रफ्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर जनपद को ₹613 करोड़ से अधिक की विभिन्न लोक-कल्याणकारी विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने सहारनपुर नगर और सहारनपुर देहात विधानसभा क्षेत्रों में कई परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि वर्ष 2017 के बाद उत्तर प्रदेश में कनेक्टिविटी के विस्तार से विकास की गति तेज हुई है और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि सरकार इसी विकास यात्रा को निरंतर आगे बढ़ा रही है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्र, आवास की चाबियां तथा स्वरोजगार के लिए टूल-किट भी वितरित कीं। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता विकास कार्यों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर के नागरिकों को इन विकास परियोजनाओं के लिए बधाई और शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि ये योजनाएं क्षेत्र के विकास, रोजगार और जनसुविधाओं को नई गति देंगी।

Buland Chhattisgarh

Show More

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker