मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अहमदाबाद में सौंपे निवेश प्रस्ताव, राज्य में निवेश का नया दौर

अहमदाबाद, गुजरात: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अहमदाबाद में आयोजित “इन्वेस्टर कनेक्ट मीट” में देश के शीर्ष उद्योगपतियों और बिजनेस लीडर्स से छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ को लगभग 33,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए।
मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दौरान थर्मल पावर प्लांट, ग्रीन स्टील मैन्युफैक्चरिंग, सोलर सेल, फार्मास्युटिकल उत्पाद और मेडिकल फूड सप्लीमेंट जैसे क्षेत्रों की बड़ी कंपनियों को इन्वेस्टमेंट लेटर्स सौंपे।
छत्तीसगढ़ सरकार ने पिछले 22 महीनों में 350 से अधिक सुधार किए हैं, जिससे राज्य में निवेश और उद्योग स्थापना की प्रक्रिया और आसान हो गई है। इन निवेश प्रस्तावों के अमलीकरण से राज्य में 10,532 से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य में व्यवसायिक और निवेश मित्र वातावरण बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है और निवेशकों का स्वागत करती है।









