राज्यों मेंराष्ट्रीय
Trending

महाराष्ट्र को पीएम मोदी देंगे कई बड़ी सौगात

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जनवरी को महाराष्ट्र दौरे पर जाएंगे। यहां पीएम मोदी 30,500 करोड़ रुपये के विकास की कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। साथ ही में मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक रोड को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

इस रोड को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया है। देश का यह सबसे बड़ा सी ब्रिज अटल सेतु के नाम से जाना जाएगा। अटल सेतु मुंबई और नवी मुंबई को जोडऩे वाला देश का सबसे बड़ा ब्रिज है। अटल सेतु की लंबाई 21.8 किलोमीटर है। इस सेतु पर कुल 6 लेन है। अटल सेतु के निर्माण में करीब 17,840 करोड़ रुपये खर्च हुए। अहम बात यह है कि वर्ष 2016 में खुद प्रधानमंत्री ने इस प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी थी और आज 7 साल बाद अटल सेतु बनकर पूरी तरह से तैयार है।

Show More

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker