
पुरे देश में धनतेरस का पर्व बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है …धनतेरस का पर्व इस बार 10 नवंबर को मनाया जाएगा ..हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है और पौराणिक मान्यताओं में यह बताया गया है कि कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को समुद्र मंथन से भगवान धनवंतरी प्रकट हुए थे और उनके हाथ में अमृत से भरा कलश था। dhanteras 2023

Dhanteras 2023 :
उन्हें विष्णु भगवान का अवतार माना जाता है। धनतेरस को उनके प्राकट्योत्सव के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन धन के देवता कुबेरजी और धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है साथ ही धनतेरस के दिन सोने-चांदी के अलावा बर्तनों की Dhanteras 2023 : खरीदारी भी करते हैं। Dhanteras 2023 : धनतेरस को लेकर ऐसी मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई वस्तुओं में 13 गुना वृद्धि होती है और आपको धन की कमी कभी नहीं होती।