राष्ट्रीय

Weather Update 2023 : जानिये किन-किन राज्यों में पड़ेगी प्रचंड गर्मी, जिससे फसलों को भी है खतरा !

देश भर में मौसम के अपडेट अलग-अलग हैं। इस बार फरवरी में सर्दी ने अलविदा कह दिया और गर्मी भी आ गई।

PUBLISHED BY – LISHA DHIGE

Table of Contents

Weather Update 2023 : देश भर में मौसम के अपडेट अलग-अलग हैं। इस बार फरवरी में सर्दी ने अलविदा कह दिया और गर्मी भी आ गई। मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक तापमान में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। ऐसे में इस बार भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई जा रही है. इस लिहाज से मौसम विभाग फरवरी माह में लू चलने की चेतावनी पहले ही जारी कर चुका है।

देश के कई राज्यों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा पाया गया है। दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, असम, मेघालय और चंडीगढ़ में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में गुजरात के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 36-38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. ऐसे में लोगों को जल्द ही भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।Weather Update 2023 बढ़ती गर्मी न सिर्फ लोगों के लिए परेशानी का कारण बनेगी बल्कि सरसों या गेहूं जैसी फसलों को भी नुकसान पहुंचाएगी।

इसे पढ़े : Delhi Breaking News : हैवानियत की एक और कहानी !

https://bulandhindustan.com/7545/delhi-breaking-news/

Weather Update 2023
Weather Update 2023

Weather Update 2023

पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिमी राज्यों दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के तापमान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके परिणामस्वरूप, अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। आईएमडी का कहना है कि एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 25 फरवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित करेगा, जिससे शिमला में भारी बारिश हो सकती है। कई इलाकों में आंधी के साथ बिजली भी चमक सकती है।

जरूर पढ़े : Anti aging food : खाने की ये पांच चीजें बढ़ती उम्र के बहुत से लक्षणों को दूर करती हैं !

https://bulandchhattisgarh.com/11560/anti-aging-food/

Vanshika Pandey

Show More

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker